ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे स्टॉक, एक ही शेयर में मिलेगी Bike

नयी दिल्ली। स्टॉक प्राइस और स्टॉक वैल्यूएशन दो अलग-अलग चीजें हैं। स्टॉक प्राइस किसी शेयर के वर्तमान मूल्य को कहते हैं। ये वो रेट होता है जिस पर खरीदार और बेचने वाला सहमत होते हैं। यदि किसी विशेष शेयर के लिए अधिक खरीदार होते हैं तो उस शेयर की कीमत ऊपर चढ़ती है। किसी शेयर के कम खरीदार हों तो उसका भाव गिरता है। स्टॉक वैल्यूएशन काफी बड़ा कंसेप्ट होता है। हम यहां बात करेंगे स्टॉक प्राइस की और आपको बताएंगे इस समय भारतीय स्टॉक मार्केट में मौजूद 5 सबसे महंगे शेयरों के बारे में। इनमें सबसे महंगे स्टॉक की कीमत इतनी है कि आप 1 शेयर से ही बाइक खरीद सकते हैं।

एमआरएफ है सबसे महंगा

एमआरएफ है सबसे महंगा

इस समय भारतीय शेयर बाजार का सबसे महंगा शेयर है एमआरएफ। एमआरएफ के एक शेयर की कीमत इस समय 69,091.40 रु है। इस शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 73,500 रु है, जबकि इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर 81,426 रु है। इसके 69,091.40 रु की मौजूदा कीमत पर आप एक ही शेयर में बाइक खरीद सकते हैं। जो आप बाइक खरीद सकते हैं उनमें बजाज सीटी100 (44,122 रु), टीवीएस स्पोर्ट (54,850 रु) और बजाज प्लेटिना 110 एच-गियर (53,376 रु) शामिल हैं। इसके अलावा आप हीरो स्प्लेंडर प्रो 2020 (49,598 रु) भी खरीद सकते हैं।

हनीवेल ऑटोमशन

हनीवेल ऑटोमशन

इस लिस्ट में हनीवेल ऑटोमशन दूसरे नंबर पर है। इस शेयर की मौजूदा कीमत 29,030.95 रु है। हनीवेल ऑटोमशन के एक शेयर से आप कोई दमदार स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस शेयर के पिछले 52 हफ्तों का शिखर 39,499.50 रु है। इतना ही नहीं इस शेयर आप भी पैसा कमा सकते हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पिछले महीने की एक रिपोर्ट में इस शेयर के लिए 31,400 रु का टार्गेट रखा है। यानी ये शेयर 31400 रु तक जा सकता है। आपके पास इस शेयर से तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका है।

श्री सीमेंट

श्री सीमेंट

श्री सीमेंट का शेयर इस समय 22,735.65 रु पर है। ये भारतीय एक्सचेंजों पर मौजूद तीसरा सबसे महंगा शेयर है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 813.62 अरब रु है। श्री सीमेंट्स उत्तर भारत क्षेत्र में सीमेंट की प्रमुख उत्पादक कंपनी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 25800 रु का टार्गेट रखा है और खरीदने की सलाह दी है। कोलकाता स्थित ये कंपनी उत्तरी भारत के सबसे बड़े सीमेंट निर्माताओं में से एक है। यह श्री पावर और श्री मेगा पावर के नाम से बिजली का उत्पादन और बिक्री भी करती है।

पेज इंडस्ट्रीज

पेज इंडस्ट्रीज

पेज इंडस्ट्रीज का शेयर इस समय 22,011.25 रु के भाव पर है। पेज इंडस्ट्रीज इनरवियर, लॉन्जाइवर और सॉक्स की एक भारतीय निर्माता और रिटेलर है। इसके पास भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात में जॉकी इंटरनेशनल का लाइसेंस है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 26882 रु है। महामारी के बीच कंपनी के जून तिमाही के नतीजे बेहद कमजोर रहे थे।

3एम इंडिया

3एम इंडिया

3एम इंडिया के शेयर का मौजूदा रेट 20,380.60 रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 25,208.70 रु रहा है। इसकी मौजूदा मार्केट कैपिटल 229.55 अरब रु है। ये इस लिस्ट में पांचवा सबसे महंगा शेयर है। बता दें कि यहा बताए गए सभी शेयरों के रेट और मार्केट कैपिटल के आंकड़े मंगलवार 10 नवंबर बाजार बंद होने के बाद के हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+