नई दिल्ली, दिसंबर 12। हुरुन इंडिया ने एक नयी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2021 के कुछ खास बिजनेस आंकड़े पेश किए गए हैं। हुरुन ने अपनी रिपोर्ट में देश के 5 सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप का भी जिक्र किया है। इसमें देश के प्रमुख बिजनेस ग्रुप, उनकी कंपनियों की संख्या और नेटवर्थ की भी डिटेल दी गयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में पहले पायदान पर टाटा समूह है। टाटा समूह भारत का सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप बन कर सामने आया है। टाटा ग्रुप के पास 14 कंपनियां हैं।
कितनी है दौलत
टाटा समूह के 22,18,236 करोड़ रु की संपत्ति है। इसकी सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन कंपनी और टाटा स्टील शामिल हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर है अडानी ग्रुप। इसकी संपत्ति 9,57,774 करोड़ रु है। जबकि इस ग्रुप के पास 7 कंपनियां हैं। इसकी सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं।
तीसरे और चौथे नंबर के ग्रुप
तीसरे नंबर पर है आदित्य बिड़ला समूह, जिसमें कुल 6 कंपनियां हैं। इसकी संपत्ति 5,09,083 करोड़ रु है। इस समूह की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल हैं। चौथे नंबर पर मुरुगप्पा ग्रुप, जिसके पास 6 कंपनियां हैं। इसकी कुल वैल्यू 1,39,574 करोड़ रु है। मुरुगप्पा ग्रुप की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस, कोरोमंडल इंटरनेशनल और ट्यूब इनवेस्टमेंट ऑफ इंडिया शामिल हैं।
कौन है पांचवे नंबर पर
लिस्ट में 5वें नंबर पर बजाज ग्रुप है, जिसके पास कुल 5 कंपनियां हैं। इस ग्रुप की कुल संपत्ति 8,93,402 करोड़ रु है। बजा तें कि बजाज ग्रुप की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो शामिल हैं। वहीं तेल-से-टेलीकॉम सेक्टर तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में सबसे ऊपर है। इसकी मार्केट कैपिटल 16.65 लाख करोड़ रु है।
दूसरे नंबर पर टीसीएस
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक क्रमशः 13.09 लाख करोड़ और 9.05 लाख करोड़ मूल्य के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इंफोसिस को चौथा, आईसीआईसीआई बैंक को पांचवां, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन को छठा और बजाज फाइनेंस को सातवां स्थान मिला है। कोटक महिंद्रा बैंक आठवें, भारती एयरटेल नौवें और विप्रो दसवें स्थान पर रहा।
कितनी बढ़ी दौलत
इन टॉप 10 कंपनियों की कुल दौलत 47 प्रतिशत बढ़कर 72.7 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो भारत की जीडीपी के 37 प्रतिशत है। टॉप 10 कंपनियों में से छह का मुख्यालय मुंबई में है। हुरुन ने 500 टॉप कंपनियों की लिस्ट जारी की है। 500 सबसे मूल्यवान फर्मों की सूची में शामिल कंपनियों को उनके मूल्य के अनुसार क्रम में रखा गया है। इस सूची में आने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2021 थी। यह सूची केवल भारत में हेडक्वार्टर वाली कंपनियों को शामिल करती है। सरकारी कंपनियां और विदेशी कंपनियों की सहायक कंपनियां इसमें शामिल नहीं हैं। लिस्ट में जगह पाने के लिए कंपनियों की नेटवर्थ कम से कम 5,600 करोड़ रुपये होनी चाहिए, जो यूएस मुद्रा में 75 करोड़ डॉलर के बराबर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications