नयी दिल्ली। कोरोनोवायरस महामारी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बहुत अधिक जोखिम वाला बना दिया है। भारत में बढ़ते कोरोना के मामलो को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पहले जितना सुरक्षित नहीं रहा। हालांकि सरकार ने कारोबार और कंपनियों को फिर से शुरू कर ही दिया है, जिससे आपको अब या बाद में अपने घरों से बाहर निकलना ही होगा और फिर से काम शुरू करना होगा। ऐसे में सफर करने का सबसे सुरक्षित तरीका है अपना प्राइवेट वाहन। कार खरीदना सबके बजट में नहीं होता। इसलिए एक मोटरसाइकिल बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप एक बजट मोटरसाइकिल की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम यहां आपको भारत में मौजूद 5 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे। ये ऐसी मोटरसाइकिलें हैं जिनके फीचर्स भी दमदार हैं। आइए जानते हैं इन मोटरसाइकिलों के बारे में।
बजाज सीटी 100
बजाज सीटी 100 की कीमत इस समय 43,994 रु से 51,674 रु तक है। बजाज सीटी 100 भारत में एक जाना माना ब्रांड है। यह बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक रही है। यह फ्यूल एफिशिएंट मोटरसाइकिल है, जो ईंधन की कम खपत कराती है। इसमें 99.27 सीसी, फोर-स्ट्रोक एयर-कूल्ड इंजन है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। सीटी 100 का इंजन 8.1 बीएचपी की अधिकतम पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये मोटरसाइकिल 82 किमी का माइलेज देती है। इसकी अधिकतम स्पीड 90 किमी / घंटा है।
बजाज प्लेटिना 100
बजाज प्लेटिना 100 की कीमत 50,464 रु से लेकर 60,698 रु तक है। बजाज प्लेटिना 100 एक एंट्री-लेवल की मोटरसाइकिल है। प्लेटिना का डिजाइन सिम्पल है। इसके अपडेट मॉडल में फ्रंट काउल पर एलईडी डीआरएल दी गई है। बजाज प्लेटिना में 102 सीसी का इंजन है, जो 7.7 बीएचपी की पावर और 8.34 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। ये मोटरसाइकिल 90 किमी का माइलेज देती है। अच्छी बात ये है कि इस मोटरसाइकिल के रखरखाव का खर्चा भी काफी कम है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 60,500 रु से लेकर 64,010 रु तक है। हीरो स्प्लेंडर प्लस में स्टाइल का एक अच्छा मिश्रण है। स्प्लेंडर प्लस एक ऐसा नाम है जिसे लंबे समय से भारत में पसंद किया जा रहा है। इस दमदार मोटरसाइकिल में एक 97 सीसी, सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 4-स्पीड गियरबॉक्स की मदद से 8.2 बीएचपी और 8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा हीरो की ये मोटरसाइकिल 81 किमी / लीटर का माइलेज देती है। ये आज भी भारतीय बाजार में सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंसी वाली मोटरसाइकिलों में से एक है।
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो एचएफ डीलक्स का दाम इस समय 48,000 रु से 58,500 रु तक है। हीरो एचएफ डीलक्स भी भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है, जो पिछले कई सालों से लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है। इस मोटरसाइकिल को बीएस-6 स्टैंटडर्ड के साथ अपडेट किया गया है। मोटरसाइकिल में 97.2 सीसी का इंजन मौजूद है, जो 8 एचपी की पावर और 8.05 एनएम टॉर्क पैदा करेगा। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी के दावे के अनुसार ये मोटरसाइकिल 73 किमी का माइलेज देती है।
टीवीएस स्पोर्ट
टीवीएस स्पोर्ट की कीमत 53,700 रु से लेकर 60,225 रु तक है। टीवीएस स्पोर्ट टीवीएस की ही स्टार सिटी पर आधारित है और ये उस मोटरसाइकिल का स्पोर्टियर वेरिएंट है। टीवीएस स्टार सिटी में स्पोर्टी ग्राफिक्स और एक एग्रेसिव फ्रंट काउल है। टीवीएस स्पोर्ट में 100 सीसी वाला सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स की मदद से 7.4 बीएचपी और 7.5 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। टीवीएस स्पोर्ट का वजन 108 किग्रा है और कंपनी के अनुसार ये मोटरसाइकिल 95 किमी / लीटर का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications