नयी दिल्ली। भारत स्मार्टफोन का बहुत बड़ा बाजार है। मगर इसके बावजूद भारत में घरेलू से ज्यादा विदेशी कंपनियों का दबदबा है। इसी तरह वैश्विक स्तर पर नजर डालें तो दुनिया की 10 सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में 1 भी भारतीय कंपनी नहीं है। बता दें कि रिसर्च कंपनी काउंटरपॉइंट ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स पर अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की। इसकी रिपोर्ट में कंपनियों को उनके ग्लोबल मार्केट के आधार पर रैंक दी गई है। काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार वर्ष 2020 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शिओमी ने एप्पल से विश्व स्तर पर पहली बार तीसरा स्थान छीन लिया। आइए जानते हैं वैश्विक स्तर पर 10 सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट।
पहले नंबर पर सैमसंग
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग इस लिस्ट में पहले नबंर पर है। जुलाई-सितंबर तिमाही में इसने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 47 फीसदी और साल-दर-साल आधार पर 2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 7.98 करोड़ फोन बेच कर 22 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी हासिल की।
हुआवेई का दूसरा नंबर
दूसरे स्थान पर 14 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ चीनी मोबाइल दिग्गज हुआवेई रही। हुआवेई ने 2020 की तीसरी तिमाही के दौरान 5.09 करो़ड़ स्मार्टफोन भेजे।
तीसरे नंबर पर शिओमी
शिओमी ने अमेरिकी दिग्गज एप्पल को पछाड़ते हुए तीसरा नबंर हासिल किया। इसने 4.62 करोड़ फोन बेचे और 13 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा जमाया।
चौथे नंबर पर खिसकी एप्पल
तिमाही के दौरान आईफोन निर्माता एप्पल ने 4.17 करोड़ फोन की शिपमेंट की और ये नंबर 4 पर रही। कंपनी ने तिमाही दर तिमाही आधार पर 11 फीसदी ग्रोथ हासिल की और इसका मार्केट शेयर भी 11 फीसदी रहा।
ओप्पो का पांचवा नंबर
ओप्पो 2020 की तीसरी तिमाही में 3.1 करोड़ स्मार्टफोन शिपमेंट के साथ 5वें स्थान पर रही। इसने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 26 फीसदी ग्रोथ हासिल की और इसकी मार्केट हिस्सेदारी रही 8 फीसदी।
वीवो रही नंबर 6 पर
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो 3.1 करोड़ शिपमेंट के साथ छठे स्थान पर रही। इसके पास 8 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही।
रियलमी रही नंबर 7 पर
नंबर 7 पर एक और चीनी कंपनी रही। नंबर 7 पर रही रियलमी, जिसने 1.48 करोड़ फोन की शिपमेंट के साथ दुनिया भर में 4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
नंबर 8 पर लेनोवो
नंबर 8 पर लेनोवो ग्रुप है। इसमें लेनोवो और मोटोरोला दोनों फोन शामिल हैं। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 1.02 करोड़ स्मार्टफोन भेजे और 3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
एलजी का नंबर 9
2 फीसदी मार्केटशेयर के साथ एलजी नंबर 9 पर रही। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने तिमाही के दौरान वैश्विक स्तर पर 65 लाख स्मार्टफोन भेजे।
टेक्नो का नंबर 10
चीन की टेक्नो 2020 की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन ब्रांड्स की टॉप 10 की लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। इसने 2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ 56 लाख स्मार्टफोन भेजे।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications