नई दिल्ली, सितंबर 12। हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया ने भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की। फॉर्च्यून इंडिया की 2022 के लिए 'भारत के सबसे अमीर' लोगों की लिस्ट के अनुसार, भारत में मौजूद 142 अरबपतियों की संपत्ति सामूहिक रूप से 832 अरब डॉलर (66.36 ट्रिलियन रुपये) है। ये लिस्ट एसेट मैनेजमेंट फर्म वाटरफील्ड एडवाइजर्स के सहयोग से बनाई गई पहली लिस्ट है और मुख्य रूप से लिस्टेड फर्मों के उद्यमियों की दौलत पर आधारित है। आगे देखें पूरी लिस्ट।
गौतम अडानी नंबर 1
फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने दुनिया का तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। वह 129.16 अरब डॉलर (10.29 ट्रिलियन रुपये) की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एक ट्रिलियन में 1 लाख करोड़ होते हैं।
मुकेश अंबानी नंबर 2
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 94 अरब डॉलर या 7.55 ट्रिलियन रु है और वे दुनिया के 8वें सबसे अमीर और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
शपूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री परिवार
शपूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री परिवार की संपत्ति 32.35 अरब डॉलर या 2.57 ट्रिलियन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
राधाकिशन दमानी
लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं राधाकिशन दमानी। इनके पास 27.53 अरब डॉलर या 2.19 ट्रिलियन रु हैं। राधाकिशन शिवकिशन दमानी एक भारतीय अरबपति निवेशक, व्यवसायी और डीमार्ट के संस्थापक हैं। वह अपनी निवेश फर्म, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के माध्यम से अपने पोर्टफोलियो का प्रबंधन भी करते हैं।
अजीम प्रेमजी
लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं अजीम प्रेमजी। इनके पास 21.94 अरब डॉलर या 1.74 ट्रिलियन रु हैं। अजीम हाशिम प्रेमजी (जन्म 24 जुलाई 1945) एक भारतीय व्यवसायी, निवेशक, इंजीनियर और परोपकारी व्यक्ति हैं, जो विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष रहे हैं। प्रेमजी बोर्ड के गैर-कार्यकारी सदस्य और संस्थापक अध्यक्ष बने हुए हैं।
सायरस एस पूनावाला
लिस्ट में छठे नंबर पर हैं सायरस एस पूनावाला। इनके पास 20.42 अरब डॉलर या 1.62 ट्रिलियन रु हैं। साइरस एस पूनावाला एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं, और साइरस पूनावाला समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, एक भारतीय बायोटेक कंपनी शामिल है, जो दुनिया में सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता है।
शिव नादर
लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं शिव नादर। इनके पास 19.73 अरब डॉलर या 1.57 ट्रिलियन रु हैं। शिव नादर (जन्म 14 जुलाई 1945) एक भारतीय अरबपति उद्योगपति हैं। वह एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और शिव नादर फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस हैं। नादर ने 1970 के दशक के मध्य में एचसीएल की स्थापना की और अगले तीन दशकों में आईटी हार्डवेयर कंपनी को एक आईटी एंटरप्राइज में बदल दिया।
कुमार मंगलम बिड़ला
लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं कुमार मंगलम बिड़ला। इनके पास 19.25 अरब डॉलर या 1.53 ट्रिलियन रु हैं।
आदी गोदरेज
लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं आदी गोदरेज। इनके पास 17.60 अरब डॉलर या 1.40 ट्रिलियन रु हैं।
शेखर बजाज, नीरज बजाज, राजीव बजाज और संजीव बजाज (बजाज परिवार)
शेखर बजाज, नीरज बजाज, राजीव बजाज और संजीव बजाज की कुल संपत्ति 15.21 अरब डॉलर या 1.21 ट्रिलियन रु है। ये लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications