Top 5 Richest Cricketer in the World : क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके दुनिया भर में करोड़ों नहीं अरबों फैन हैं। दूसरी खास बात यह रही है कि बीते कुछ सालों में क्रिकेट में पैसा बहुत आया है। इससे खिलाड़ियों की भी चांदी हुई है। दुनिया में भारतीय क्रिकेटरों पर जितना पैसा बरसता है, उतना किसी और देश के खिलाड़ियों पर नहीं बरसता। अगर दुनिया के टॉप 5 अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट पर नजर डालें तो उनमें भी 3 भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनमें से 2 रिटायर हो चुके हैं। मगर बावजूद इसके उनकी कमाई जोरदार है। आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेटरों के नाम और जानते हैं कि उनकी दौलत कितनी है।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने जो मुकाम हासिल किया है, वो हर कोई नहीं कर पाता। तेंदुलकर का करियर 24 साल लंबा रहा। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से कई रिकॉर्ड बनाए। अंत में उन्होंने 2013 में क्रिकेट से संयास ले लिया। मगर फिर भी सचिन अब भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं। विज्ञापनों से उनकी कमाई बहुत है। 2022 में उनके पास 17 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
विराट कोहली
धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हैं। वे भी सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक कोहली इस समय करीब 12.7 करोड़ डॉलर के मालिक हैं। उनके कई ब्रांड्स के साथ करार हैं। वहीं उन्हें बीसीसीआई से ए+ कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है। इससे वे सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं। आईपीएल से भी हर साल कई करोड़ रु कमाते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
बिना शक महेंद्र सिंह धोनी भारत के सफल कप्तान हैं। उन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां जितवाई हैं। धोनी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मगर आईपीएल से वे करोड़ों रु कमा रहे हैं। साथ ही विज्ञापनों में उनका जलवा बरकरार है। धोनी कई ब्रॉन्ड्स से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2022 में धोनी के पास 11.3 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। धोनी फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर चुके हैं। वे एक फैशन एंड लाइफस्टाइल ब्रांड भी ऑपरेट कर रहे हैं। उनके पास मास्टरस्ट्रोक की हिस्सेदारी है।
रिकी पॉन्टिंग
निसंदेह रिकी पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 2003 और 2007 का विश्व कप जीता। साथ ही 2006 और 2009 की चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती। रिकी पॉन्टिंग की संपत्ति 2022 में 9.5 करोड़ डॉलर आंकी गयी है। एडिडास, प्यूमा, रेक्सोना, वाल्वोलिन और कूकाबुरा बैट्स उन ब्रांड्स में शामिल हैं, जिन्हें पॉन्टिंग एंडोर्स करते हैं। वे कई चैनलों पर कमेंट्री करने के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच भी हैं। ये भी उनकी कमाई के जरिए हैं।
ब्रायन लारा
न केवल वेस्टइंडीज बल्कि दुनिया के महानतम बल्लेबाजों से एक हैं ब्रायन लारा। उनके नाम टेस्ट मैच की एक पारी में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वे अपनी टीम के कप्तान भी हैं। 2007 में रिटायर होने वाले लारा की संपत्ति 6.8 करोड़ डॉलर बतायी गयी है। ब्रायन लारा ने अपने करियर के दौरान, कई ब्रांड्स को एंडोर्स किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
