नयी दिल्ली। भारत में पिछले कुछ सालों में दोपहिया सेगमेंट में स्कूटरों ने अपनी खास पहचान बनाई है। टीवीएस, हीरो के साथ-साथ बाकी कई कंपनियों ने एक से एक दमदार मॉडल पेश किए हैं। इतना ही नहीं अब तो इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मार्केट में आने लगे हैं। हालांकि मोटरसाइकिल के मुकाबले स्कूटर की कीमतें बहुत अधिक अलग नहीं होतीं। मगर फिर भी हम आपके लिए यहां लाएं हैं 5 सबसे स्कूटर, जिनका परफॉर्मेंस भी शानदार है। ये स्कूटर आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेंगे। साथ ही ये सिर्फ आप ही के लिए नहीं बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए काफी सुविधाजनक रहेंगे।
हीरो मेस्ट्रो एज
जिन 5 स्कूटरों के बारे में हम आपको बताएंगे उनमें सबसे महंगा हीरो मेस्ट्रो एज है, जिसकी कीमत 50,900 रु है। इतनी कीमत पर स्कूटर कोई बुरा ऑप्शन नहीं है। हीरो मेस्ट्रो एज में आपको ज्यादातर वो फीचर्स मिलेंगे जो आप किसी स्कूटर में चाहते हैं। इस खूबसूरत में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी टेललैंप्स, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, अंडरसीट बूट लाइट, 22-लीटर अंडरसीट स्टोरेज स्पेस, एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर कैप जैसे बेस्ट फीचर्स हैं।
हीरो ड्यूट
हीरो ड्यूट हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसकी कीमत 49,900 रु है। हीरो ड्यूट मेस्ट्रो एज से अलग है। लेकिन इसका सुरक्षित डिज़ाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। ये स्कूटर सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक्सटरनल फ्यूल फिलर कैप, ट्यूबलेस टायर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसी सुविधाओं से लैस है। ये स्कूटर आपको 63 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। हीरो ड्यूट कैंडी ब्लेज़िंग रेड, पर्ल सिल्वर व्हाइट, मैट वर्नियर ग्रे, पैंथर ब्लैक और ग्रेस ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
हीरो प्लेजर
हीरो प्लेजर की कीमत 46,900 रु है। हीरो प्लेज़र कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर है। इसके पतला डिजाइन और फैशनेबल कलर ऑप्शन इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। नए राइडर्स की मदद के लिए हीरो प्लेजर इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस) के साथ आता है, जिससे लेफ्ट ब्रेक लीवर को खींचने पर फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक लगते हैं। अन्य सुविधाओं में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, एक साइड-स्टैंड इंडिकेटर, बूट लाइट और इग्निशन लॉक शामिल है।
होंडा क्लिक
होंडा क्लिक की कीमत 45,505 रु है। 2017 में होंडा ने एक नया 110 सीसी क्लिक स्कूटर लॉन्च किया था। इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, वैकल्पिक रियर कैरियर और फुटबोर्ड पर लगा एक स्मॉल स्टोरेज बिन शामिल हैं। इस स्कूटर के फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 3.5 लीटर है। इस स्कूटर में आपको 60 किमी का माइलेज मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो आपको होंडा क्लिक जिन रंगों में मिलेगा उनमें ऑर्कस ग्रे, मोरक्कन ब्लू, ब्लैक और पैट्रियट रेड शामिल हैं।
टीवीएस स्कूटी पेप प्लस
हमारी लिस्ट में सबसे सस्ती स्कूटर टीवीएस स्कूटी पेप प्लस है, जिसकी कीमत 42247 रु है। टीवीएस स्कूटी पेप प्लस पिछले काफी समय से स्कूटर मार्केट में एक शानदार ऑप्शन रहा है। इसके लॉन्च को सालों बीत चुके हैं, फिर भी टीवीएस इस स्कूटर को बेचना जारी रखे हुए है। इसकी वजह है स्कूटर के दमदार फीचर्स। इनमें एलईडी डीएलआर, यूएसबी चार्जर और 65 किमी की माइलेज शामिल है। इस स्कूटर में किक और सेल्फ दोनों ऑप्शन हैं। कलर ऑप्शन में फ्रॉस्टेड ब्लैक, गॉर्जियस ग्रे, विस्टा ब्लू, स्प्रिंग ग्रीन, पर्की पिंक, पैशन पर्पल और ब्लश रेड शामिल हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
