नई दिल्ली, अक्टूबर 04। वैसे तो म्यूचुअल फंड्स को आम तौर पर दौलत में इजाफा करने वाला ऑप्शन माना जाता है। मगर अकसर ये आपका पैसा डुबाने का भी काम करते हैं। इसीलिए जानकार कहते हैं कि म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने से पहले उसकी सारी डिटेल जरूर लें। दूसरे उसके शॉर्ट और लॉन्ग रिटर्न को भी चेक करें। बता दें कि इस समय लगभग 20 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने एक साल में लगभग -10 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि 6 से अधिक फंडों ने एक साल में -18 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यहां हम आपको उन 10 फंड्स की जानकारी देंगे, जो बीते एक साल में सबसे अधिक पैसा डुबाने वाले रहे हैं।
निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड
निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड एक सेक्टोरल/थीमैटिक म्यूचुअल फंड स्कीम है। इस योजना के रेगुलर प्लान ने एक साल में -27.39% का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -26.39% वार्षिक रिटर्न दिया है।
फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड
फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड के रेगुलर प्लान ने -25.18% का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -24.55% सालाना का रिटर्न दिया है। एक साल में स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स 21.01 फीसदी गिरा है।
फ्रैंकलिन इंडिया टेक्नोलॉजी फंड
इस फंड के रेगुलर प्लान ने -21.54 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -20.76 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। एक साल में स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स 14.89 फीसदी गिरा है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड
इस फंड के रेगुलर प्लान ने -18.79 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -17.78 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। एक साल में स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स 14.89 फीसदी गिरा है।
टाटा डिजिटल इंडिया फंड
इस योजना के रेगुलर प्लान ने -18.68% का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -17.32% सालाना यील्ड दी है। एक साल में स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स 21.43 फीसदी गिरा है।
निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड
निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड एक सेक्टोरल/थीमैटिक म्यूचुअल फंड स्कीम है। इस योजना के रेगुलर प्लान ने -18.6 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -17.6 फीसदी सालाना रिटर्न दी है। एक साल में इस स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स 7.05 फीसदी गिरा है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड एसएंडपी बीएसई टेक टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करने वाला एक सेक्टोरल / थीमैटिक म्यूचुअल फंड स्कीम है। इस स्कीम के रेगुलर प्लान ने -17.73 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -16.64 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। एक साल में स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स 14.89 फीसदी गिरा है।
एक्सिस फोकस्ड 25
एक्सिस फोकस्ड 25 एक फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है जो निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है। इस योजना के रेगुलर प्लान ने -14.63 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -13.67 फीसदी सालाना यील्ड दी है।
एक्सिस ईएसजी इक्विटी फंड
एक्सिस ईएसजी इक्विटी फंड निफ्टी 100 ईएसजी टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करने वाला एक सेक्टोरल / थीमैटिक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। इस योजना के रेगुलर प्लान ने -13.57% का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -12.21% सालाना यील्ड दी है।
एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज फंड
एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज फंड भी एक थीमैटिक/सेक्टोरल इक्विटी म्यूचुअल फंड है। इस फंड के रेगुलर प्लान ने -13.28% का रिटर्न दिया है जबकि डायरेक्ट प्लान ने एक साल में -12.21% सालाना यील्ड दी है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
