नई दिल्ली, जुलाई 17। गूगल प्ले स्टोर अपने ग्राहको की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म पर होने वाली हर एक्टिविटी पर निगरानी बनाए रखता है। प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐप्स में एक नया मैलवेयर मिला है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसी आठ एप्स में एक नया मैलवेयर पाया गया है। ऐप्स में मौजूद यह मैलवेयर बिना उपभोक्ता की जानकारी के उन्हें प्रीमियम सर्विस की मेंबरशिप दे रहा था। इस मैलवेयर का नाम ऑटोलाइकस है। बड़ी बात यह है कि इन एप को अब तक 30 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। अब इन आठों ऐप्स को गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
ऑटोलाइकस मैलवेयर पर्सनल जानकारी चुराता है
यह मैलवेयर प्ले स्टोर के आठ एप में पाया गया है। ऑटोलाइकस यूजर्स की निजी जानकारी की चोरी करने का काम करता है, यहां तक की यह मैलवेयर बिना यूजर की जानकारी के यूजर के एसएमएस भी पढ़ रहा होता है। ऑटोलाइकस रिमोट ब्राउजर पर यूआरएल एक्सीक्यूट करता है और वेबव्यू के बिना ही एचटीटीपी रिक्वेस्ट को अनुमति कर देता है"।
इन आठ एप्स में मिला ऑटोलाइकस मैलवेयर
प्ले स्टोर के इन आठ एप्स में ऑटोलिक्स मैलवेयर पाया गया है। अगर आपके फोन में ये ऐप्स हैं, तो इन्हे तुरंत रिमूव कर दें। एप्स के नाम - क्रिएटिव थ्री डी लॉन्चर, गिफ इमोजी कीबोर्ड, व्लॉग स्टार वीडियो एडिटर, वाओ ब्यूटी कैमरा, फ्रीगलौ कैमरा, कोको कैमरा v1.1 आदि।
ऐसे करे रिमूव ऑटोलाइकस मैलवेयर एप को
यदि अभी भी आपके मोबाइल फोन में इनमें से कोई भी एप हैं, तो इन एप को हटाने के लिए आपको डिवाइस की सेटिंग को ओपन करे। उसके बाद एप सेक्शन में जाएं। वहां एप लिस्ट को अच्छे से जांचें और देखे बिना जानकारी वाले एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। उसके बाद फाइल मैनेजर में जाकर उस एप से जुड़ी सभी फाइलो को भी डिलीट कर दें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
