आज कल स्मार्टफोन कैमरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा बन चुका है। मार्केट में कितने सारे स्मार्टफोन आ गए है जो कि बिलकुल डीएसएलआर कैमरे की फोटो क्वालिटी की बराबरी कर सकते है।
नई दिल्ली: आज कल स्मार्टफोन कैमरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा बन चुका है। मार्केट में कितने सारे स्मार्टफोन आ गए है जो कि बिलकुल डीएसएलआर कैमरे की फोटो क्वालिटी की बराबरी कर सकते है। स्मार्टफोन के कैमरे से ली गई पिक्चर को कितना भी ज़ूम करने पर इसके पिक्सल नहीं फटते है।

अब आपको स्मार्टफोन में ही डीएसएलआर कैमरे की सारी क्वालिटी मिलेगी। तो अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको ऐसे ही 6 स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जिनके रियर में 4 कैमरे का सेटअप दिया गया है। अच्छी बात तो ये है कि इन स्मार्टफोन्स की कीमतें 20000 रुपये से भी कम हैं। तो चलिए जानते है इन स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
POCO M2 Pro की कीमत 14,999 रुपये
POCO M2 प्रो के रियर कैमरा में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। बात करें स्पेसिफिकेशन्स कि तो इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। POCO M2 Pro में 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। ग्राहक इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं कीमत इसके 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
Oppo A52
Oppo A52 के रियर कैमरा में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स, जो कि इसमें 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080x2400 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB/64GB और 8GB/128GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 16,990 रुपये है।
POCO X2
POCO X2 के रियर कैमरा में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसमें 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। POCO X2 में 4,500 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है। वहीं, 4GB/128GB वेरियंट की कीमत 18,499 रुपये। जबकि, 8GB/128GB वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये है।
रिलयमी 6 प्रो
रिलयमी 6 प्रो रियर कैमरा में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 6.60 इंचका फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की कीमत 17,499 रुपये
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है। इसमें 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080x2340 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications