
Government Schemes: व्यक्ति अपनी पूरी लाइफ काम करता है और वह अपने रिटायरमेंट के बाद अपनी लाइफ को आरामदायक जीना चाहता हैं। जब बुढ़ापा आ जाता है। तब कोई भी काम आसान नहीं होता है। अगर आप भी अपने बुढ़ापे को आराम से जीना चाहते है, तो फिर आज की यह खबर आपके बेहद ही काम की हो सकती है। सरकार की तरफ से कई सारी स्कीम्स चलाई जाती हैं। जिसमें पेंशन, मेडिकल केयर और अन्य सुविधाओं का फायदा मिलता हैं। आज हम आपको भारत सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं । जिसका आप लाभ ले सकते हैं, तो फिर चलिए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में सारी डिटेल।
प्रधानमंत्री वय वंदना स्कीम
प्रधानमंत्री वय वंदना स्कीम का फायदा 60 वर्ष से ज्यादा आयु का व्यक्ति उठा सकते है। यह 10 वर्ष की पॉलिसी होती हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना स्कीम के तहत 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और वार्षिक पेंशन की सुविधा मिलती है। निवेशक खुद इसका चयन कर सकते है। निवेशक को इस योजना के तहत जो ब्याज है। वो सालाना 8 प्रतिशत मिलता है। इस योजना में 100 रूपये से 15 लाख रूपये तक की राशि जमा की जा सकती है।
इंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड पेंशन स्कीम
इस योजना के तहत पेंशन का फायदा विधवाओं, डिसेबल और वरिष्ट नागरिकों को मिलता है। साल 2007 में शुरू की गई इस इंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत वर्ष नागरिकों को हर महीने को एक राशि मिलती है। इस योजना में 60 साल के व्यक्ति से लेकर 79 साल तक के व्यक्ति पात्र होते हैं।
वरिष्ट पेंशन बीमा योजना
सरकार की बेहद खास योजनाओं में से एक योजना वरिष्ट पेंशन बीमा योजना है। जिसमें रिटर्न की गारंटी के साथ वार्षिक आय वरिष्ट नागरिकों को मिलती रहती है। इस योजना में जो पॉलिसी का भुगतान है। यह ईसीएस और एनईएफटी के माध्यम से हो सकता है। इस योजना में टैक्स छूट की सुविधा मिलती है। इसमें सालाना 8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। सरकार की इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को कई सुविधा दी जाती है। जैसे हेल्थ प्लानिंग, इलाज और उससे जुड़े खर्चों आदि की सुविधा दी जाती है।
नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर फ़ॉर सीनियर सिटीजन
नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर फ़ॉर सीनियर सिटीजन योजना को साल 2010 में सरकार की तरफ से शुरू किया गया था। इसमें वरिष्ट नागरिकों सम्पूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था की सुविधा मिलती है। इस स्कीम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को कई सारे प्लेटफार्म पर मुफ्त में हेल्थ चेकअप और इलाज की सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications