
Government Schemes: सरकार की तरफ से कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं में युवाओं के लिए भी बहुत सी योजनाएं चलाई जाती है। सरकार ने कई क्षेत्रों में युवाओं के विकास लिए और उनकी सहायता के लिए बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई है। इन योजनाओं में कुछ योजना लोन की सुविधा तो कुछ योजना मुफ्त में अलग-अलग प्रोग्राम की ट्रेनिंग देती हैं, तो चलिए जानते है। सरकार की इन योजनाओं के बारे में सारी डिटेल।
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना
साल 2015 में प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना को इंड्रस्ट्री के ग्रोथ और युवाओं के बीच रोजगार के विकल्प बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना में तहत युवाओं को विभिन्न स्किल और प्रोग्राम की ट्रेनिंग मुफ्त में दी जाती हैं साथ ही एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। अभी तक इस योजना ने बेहद सारे लोगों को फायदा पहुंचाया है।
स्टार्टअप इंडिया
देश में सरकार की तरफ से चलाई जाने यह एक बेहद ही खास योजना है। इस योजना का नाम स्टार्टअप योजना हैं। यह योजना युवाओं को स्टार्टअप और नए बिजनेस करने में सहायता करती है। देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके साथ ही एक बेहतर परिस्थिति का निर्माण करना है। जहां पर युवा अपने नए विचार और व्यापार स्किल को खुल कर दिखा पाएं।
पीएम रोजगार योजना
भारत सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली कई सारी योजनाओं में से एक पीएम रोजगार योजना भी है। इस योजना की शुरुआत साल 1993 में शुरू की गई थी। पीएम रोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवा और महिलाओं को नया कारोबार शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है।
ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
भविष्य के निरंतर विकास के लिए और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस योजना यानी ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत युवाओं को खास वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें एनर्जी कन्जम्शन को कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा की जॉब्स को इसमें शामिल किया जाता है।
नेशनल अप्रेन्टस्शिप प्रोमोशन स्कीम
भारत सरकार ने नेशनल अप्रेन्टस्शिप प्रोमोशन स्कीम को अप्रेन्टिसशिप को प्रोमोट करने के उद्देश्य से शुरू की है। इस योजना में युवाओं के कई सारे क्षेत्रों में ट्रेनिंग के साथ ऑन द जॉब ट्रेनिंग की सुविधा भी दी जाती है। कई सारे इंड्रस्ट्री और कंपनियां है। जो इस योजना के तहत एक निर्धारित स्टीपेंड देता है। इसके साथ ही एक लिमिटेड समय के लिए रोजगार भी देता है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications