नई दिल्ली, मार्च 2। अकसर कंपनियां अपने मौजूदा शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करती हैं। ये फ्री में जारी किए जाते हैं। मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के जारी किए गए शेयर बोनस शेयर कहलाते हैं। ऐसा कंपनी जारी किए गए बोनस शेयरों के अनुपात में शेयर की कीमत को कम करने या उसी में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए करती है। मगर इससे फायदा किसी कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को होता है। उन्हें फ्री में शेयर मिल जाते हैं। आपको ऐसे शेयर प्राप्त करने के लिए केवल उस कंपनी के शेयर खरीदने होते हैं, जो बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इसके लिए कंपनी एक तारीख तय कर देती है, जिससे पहले-पहले आपको शेयर खरीदने होते हैं। अब 5 कंपनियां बोनस शेयर जारी करने जा रही हैं। आपको इनके शेयर खरीदने हैं। फिर बाद में कंपनी आपको एक खास अनुपात में फ्री में बोनस शेयर जारी कर देगी। जानते हैं इन पांचों कंपनियों के नाम।
दीप पॉलिमर्स
दीप पॉलिमर्स ने 15 जनवरी 2022 को बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने अपनी बोर्ड बैठक में 10 रुपये के 4 शेयरों के बदले 3 इक्विटी शेयर (4:3 अनुपात में) इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की थी। बोनस शेयरों के लिए एक्स-डेट (बोनस शेयर प्राप्त करने के पात्र होने के लिए कंपनी के स्टॉक को खरीदने का अंतिम दिन) 8 मार्च, 2022 है।
बीसीएल एंटरप्राइज
हाउसिंग-फाइनेंस स्पेस की इस स्मॉल कैप कंपनी ने 2 फरवरी, 2022 को बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। कंपनी को "बालाजी कमर्शियल लिमिटेड" नाम से शुरू किया गया था। कंपनी का मुख्य बिजनेस फाइनेंसरों के बिजनेस (बैंकिंग बिजनेस नहीं) औद्योगिक, कमर्शियल और अन्य उद्यमों को पैसा उधार देकर और आगे बढ़ाना है।
विशाल फेब्रिक्स
कपड़ा कताई फर्म ने 27 जनवरी 2022 को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा थी। प्रत्येक 1 गुजरात स्थित कंपनी एक मशहूर एंटिटी है जो रंगाई, छपाई और डेनिम के प्रोसेसिंग और अन्य वाइड रेंज के कपड़ों का कारोबार करती है।
ब्राइटकॉम ग्रुप
कंप्यूटर क्षेत्र की कंपनी ने जनवरी में 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि 16 मार्च, 2022 है। इस बीच, सेबी ने कंपनी के खातों में फोरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया है। आज कंपनी का शेयर 4.97 फीसदी की कमजोरी के साथ 113.85 रु पर बंद हुआ। ये शेयर एक महीने में 35.68 फीसदी गिर चुका है।
ईजीट्रिप प्लेनर्स
ट्रैवल सर्विसेज फर्म ने 2 मार्च, 2022 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया है और ये 2 रुपये के प्रत्येक शेयर के लिए 2 रुपये का एक बोनस शेयर जारी करेगी। इजीट्रिप ट्रैवल एजेंटों को ऑफलाइन ट्रैवल मार्केट में केटरिंग के लिए घरेलू यात्रा हवाई टिकट बुक करने के लिए अपनी वेबसाइट तक का एक्सेस देती है। बता दें कि बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दिए गए अतिरिक्त शेयर होते हैं। ये शेयरधारक के पास मौजूद शेयरों की संख्या के आधार पर दिए जाते हैं। ये कंपनी की एक्युमेलेटेड कमाई होती है जो डिविडेंड के रूप में नहीं दी जाती है, बल्कि फ्री शेयरों में परिवर्तित हो जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
