जल्द ही नवरात्रि का त्योहार शुरु होने वाला है। कुछ ही दिनों में दिवाली भी का त्यौहार भी आएगा। फिलहाल तो नवरात्रि में लोग डांडिया और गरबा की शॉपिंग में बिजी हैं।
नई दिल्ली: जल्द ही नवरात्रि का त्योहार शुरु होने वाला है। कुछ ही दिनों में दिवाली भी का त्यौहार भी आएगा। फिलहाल तो नवरात्रि में लोग डांडिया और गरबा की शॉपिंग में बिजी हैं। लेकिन देखा जाए तो दिवाली भी ज्यादा दूर नहीं है। दिवाली के लिए सस्ता सजावट का सामान जुटाना भी बड़ी मेहनत का काम है। Diwali : खरीदारी करते वक्त बार्गेन करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, होगी पैसों की बचत ये भी पढ़ें

दिवाली के अवसर पर ज्यादातर मार्केट सस्ते चीनी आइटम से भरे होते थे। लेकिन जैसा कि आप जानते है कि मई से ही चीन के साथ हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में दोनों तरफ से कारोबार एकदम से बंद हो चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 4 राज्यों में चीन से सस्ता दिवाली सजावट का सामान बनाया जा रहा हैं।
चीन से सस्ता दिवाली सजावट का सामान
जी हां भारतीय बाज़ार में इस दिवाली पर चाइनीज़ सामान नहीं बल्कि घरेलू सामान की धूम मचेगी। दिवाली के अवसर पर हम अपने घरों को चार-चांद लगाने के लिए अपने ही देश की बनी सजावट आइटम खरीद सकते है। तो इस बार आप अपने घरों को सजाने के लिए चीनी सामान नहीं बल्कि भारतीय बाज़ार के घरेलू आइटम से सजा सकते। बता दें कि यह आइटम देश के 4 राज्यों में तैयार किया जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार तैयारी 2 महीने पहले से शुरु हो चुकी है। आइटम के रेट और उसकी खूबसूरती ऐसी की आप दंग रह जाएंगे।
चाइनीज सामान की 40 फीसदी होगी पूर्ति
देश के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि हम पहले ही समझ गए थे कि इस बार दीवाली के दौरान चाइनीज सामान को लेकर हालात पहले जैसे नहीं रहेंगे। इसीलिए भारतीय बाज़ार नाम की संस्था ने चीन को जवाब देने के लिए तैयारी शुरु कर दी थी। इसमें महाराष्ट्र, बिहार, यूपी और झारखण्ड में खासतौर से महिलाओं के समूह दीवाली के लिए सामान बना रहे थे। उम्मीद है कि दीवाली पर डिमांड की 40 फीसद जरूरत इन 4 राज्यों से पूरी हो जाएगी।
तोरण के मिलेगे कई डिजाइन
बता दें कि माल की सप्लाई भी शुरु हो गई है। विदेशों में रहने वाले भारतीय परिवार भी दीवाली पर इस्तेमाल होने वाला सामान भारत से ही मंगा रहे हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि भारतीय बाज़ार ने जो सामान तैयार किया है उसमे 150 रुपये का कैश बॉक्स है। दिवाली पर लक्ष्मीजी की पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल होता है। घर को सजाने के लिए वैसे तो बंधनवार और तोरण के दर्जनों डिजाइन हैं।
घर बैठे ऐसे करें, सस्ता दिवाली सजावट की खरीदारी
लेकिन जो खास हैं उसमे 3 फीट चौड़ी और 4 फीट लंबी बंधनवार सिर्फ 800 रुपये की है। जबकि 36 इंच का तोरण 340 रुपये का है। डिजाइन और क्वालिटी के हिसाब से रेट इससे कम और ज़्यादा भी हैं। वहीं डिजाइनर दियों के मामले में तो उनकी कोई संख्या ही नहीं है। इसके साथ 4 डेकोरेटिव दिये का सेट 45 रुपये का है। रोज़ डिजाइन वाले 4 दिये 60 रुपये के हैं। इसके अलावा पानी में तैरने वाले दिये। पपेट के साथ दिये हैं। रोली-चावल का सेट भी है। अगर आप ये सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको 8800449679 मोबाइल नंबर पर संपर्क करना होगा।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications