नई दिल्ली, जून 15। आज शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गयी। आज सेंसेक्स 152.18 अंक या 0.29 फीसदी गिर कर 52,541.39 पर और निफ्टी 39.90 अंक या 0.25 फीसदी गिर कर 15,692.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1730 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1484 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज टाटा स्टील, ओएनजीसी, एनटीपीसी, इंफोसिस और विप्रो निफ्टी के टॉप गिरने वालों में से रहे, जबकि तेजी वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और ग्रासिम इंडस्ट्रीज रहे। आज जिन सेक्टरों में तेजी आई उनमें ऑटो, कैपिटल गुड्स और फार्मा शामिल रहे, जबकि पावर, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और एफएमसीजी में बिकवाली देखी गयी। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पर हम आपको कुछ ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जो आगे अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
क्यों आ रही गिरावट
वैश्विक मंदी की चिंता, तेल की कीमतों में उछाल, महंगाई और इसी तरह के कई अन्य फैक्टरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा रखी है। इसीलिए शेयर बाजार में मंदी का दौर थमने का नाम नहीं रहा। पिछले साल अक्टूबर से शेयर बाजार दबाव में है। तीन शेयर ऐसे हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। जानते हैं उनके नाम।
फीनिक्स मिल्स
फीनिक्स मिल्स के शेयर के लिए 1240 रु का टार्गट है। जबकि इसके लिए स्टॉपलॉस 1050 रु है। स्टॉपलॉस का मतलब है कि यदि ये शेयर इस स्तर तक गिरता है, तो इसे आप बेच दें और घाटा काट लें। ये शेयर आज 1090 रु के स्तर पर बंद हुआ। इस स्तर से ये आपको 13.8 फीसदी के आस-पास रिटर्न दे सकता है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,198.70 रु और निचला स्तर 789 रु रहा है। ये टार्गेट 2-3 हफ्तों का है।
सीमेंस
इस शेयर के लिए टार्गेट है 2570 रु। जबकि आपको स्टॉपलॉस रखना है 2280 रु पर। आज सीमेंस का शेयर बंद हुआ है 2376 रु पर। टार्गेट प्राइस के आधार पर ये शेयर 8 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। ये टार्गेट 2-3 हफ्तों का ही है। इस अवधि के हिसाब से ये रिटर्न काफी बेहतर है।
वरुण बेवरेजेज
वरुण बेवरेजेज के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस है 850 रु। जबकि इसके लिए स्टॉपलॉस है 735 रु पर। बता दें कि आज ये शेयर 787.2 रु पर बंद हुआ। इस स्तर से टार्गेट प्राइस को देखें तो आपको करीब 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वरुण बेवरेजेज के 850 रु का स्तर 2-3 हफ्तों में ही छूने की संभावना है। बता दें कि मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इन शेयरों में खरीदारी की सलाह और टारगेट एक जानकार ने दी है।
क्या करें निवेशक
एक अन्य जानकार के अनुसार बाजार को स्थिर होने में पांच-छह महीने लगेंगे। इन पांच-छह महीनों में निवेशकों को 3-4 चीजें करने की सलाह दी गयी है। या तो आप कोई नया पैसा नहीं जोड़ें, या कुछ खरीदें तो उसे तीन साल की अवधि के लिए खरीदें, या कोई विशेष स्टॉक खरीदें या कुछ दिनों या हफ्तों के लिए कुछ भी नहीं करें। यानी कुल मिलाकर फिलहाल के लिए कुछ करना बेकार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications