नई दिल्ली, जून 5। सोने का भंडार किसी देश के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उसके लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति के रूप में रहता है। दरअसल गोल्ड रिजर्व जरूत के समय बचाव के लिए उस देश की मदद करते हैं। देश वित्तीय संकट का सामना करे तो गोल्ड रिजर्व काम आता है। सोना आम तौर पर किसी देश के केंद्रीय बैंकों के पास सोने के भंडार के रूप में होता है। सोने के भंडार या गोल्ड रिजर्व अविश्वसनीय स्थिरता पेश करते रहे हैं क्योंकि ये अर्थव्यवस्था में मंदी या राजनीतिक अस्थिरता से अप्रभावित रहते हैं। यहां हम जानेंगे कि कौन से 10 देशों के पास सबसे अधिक सोना है।
देश उच्च सोने के भंडार को बनाए रखने की कोशिश क्यों करते हैं?
बात दरअसल यह है कि सोना सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक के रूप में उभरा है और आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तनों से अप्रभावित रहता है। यही कारण है कि विश्व स्तर पर सभी देश उच्च सोने के भंडार को बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अन्य चीजों के साथ साथ सोने की दुनिया भर में स्वीकार्यता है, आर्थिक मंदी के समय यह बीमा कवर के रूप में काम करता है और इसकी लोकप्रियता काफी अधिक है। अब जानते हैं उन देशों की लिस्ट है जिनके पास 2022 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सोना है।
अमेरिका और जर्मनी
इस लिस्ट में पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) का कब्जा है। इसके पास 8133 टन सोने के साथ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार है। अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर जर्मनी का कब्जा है। गोल्ड हब द्वारा इकट्ठे किए गए आंकड़ों के अनुसार इसके पास लगभग 3359 टन सोने का भंडार है।
इटली और फ्रांस
इटली के पास लगभग 2451 टन सोने का भंडार है। इसका तीसरा नंबर है। वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार रखने की बात करें तो फ्रांस ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसके पास लगभग 2,436 टन सोना है।
रूस, चीन और स्विट्जरलैंड
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रूस के सोने का भंडार 2298.53 टन होने का अनुमान है। लिस्ट में ये पांचवे नंबर पर है। हमारा पड़ोसी चीन सूची में छठे स्थान पर है। इस देश के पास अपने भंडार में लगभग 1948 टन सोना है। पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्विट्जरलैंड इस बात पर गर्व करता है कि इसका नाम टॉप 10 सबसे बड़े सोने के भंडार वाले देशों की सूची में शामिल है। इसके भंडार में 1040 टन सोना उपलब्ध है और यह 7वें नंबर पर है।
जापान, भारत और नीदरलैंड
जापान के पास करीब 845 टन सोना है और ये 8वें नंबर पर है। भारत का नंबर है 9वां। भारत के पास 743.83 टन सोना जमा है। गोल्ड हब के आंकड़ों के मुताबिक नीदरलैंड इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। इस देश के पास करीब 612 टन सोना है। 27 मई को समाप्त सप्ताह के लिए फॉरेक्स 601.4 अरब डॉलर था, जो उससे पिछले सप्ताह में 597.5 अरब डॉलर था। इसमें सोने और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-समर्थित परिसंपत्तियों में रखे गए भंडार का हिस्सा लगभग 244 मिलियन डॉलर बढ़ा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications