नयी दिल्ली, अप्रैल 13। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि "टेक्निकल अपग्रेड" के कारण आरटीजीएस (रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) मनी ट्रांसफर सेवा आगामी रविवार (18 अप्रैल) को 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए अगर आप भी आरटीजीएस सर्विस के जरिए लेन-देन करते हैं तो अलर्ट रहें। आरबीआई ने एक सर्कुलर में कहा है कि में टेक्निकल अपग्रेड के जरिए आरटीजीएस सर्विस को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल 2021 को बिजनेस क्लोजिंग के बाद का समय तय किया गया है।
कब से कब तक बंद रहेगी सर्विस
आरबीआई के सर्कुलर के अनुसार आरटीजीएस सेवा रविवार 18 अप्रैल 2021 को 00:00 बजे से दिन में 2.00 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि इस दौरान एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) सिस्टम चालू रहेगा। रिज़र्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को अपने अन्य तरीकों से पेमेंट करने के बारे में सूचित कर सकते हैं। आरटीजीएस सदस्यों को सिस्टम ब्रॉडकास्ट के माध्यम से इवेंट अपडेट मिलता रहेगा।
क्या है आरटीजीएस
रियल टाइम ग्रोस स्टोरी (आरटीजीएस) फंड ट्रांसफर करने का एक इलेक्ट्रॉनिक तरीका है। इससे आप एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। ये इलेक्ट्रॉनिक मोड में पैसे ट्रांसफर करने का सबसे फास्ट तरीक है। मगर ध्यान रहे कि आप एक ही बैंक में एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आरटीजीएस के जरिए फंड ट्रांसफर नहीं कर सकते। दूसरी बात आरटीजीएस में फंड ट्रांसफर की कम से कम सीमा दो लाख रुपये है। बता दें कि आरटीजीएस बड़े फंड ट्रांसफर में काम आता है, जबकि एनईएफटी छोटी रकम ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
24 घंटे पैसा ट्रांसफर
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने आरटीजीएस सर्विस को 24X7 बना दिया है। पिछले साल दिसंबर से इसकी शुरुआत हो गयी है। आरटीजीएस का इस्तेमाल बड़ी राशि के लेन-देन के लिए किया जाता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की थी कि आरटीजीएस सर्विस 14 दिसंबर से 24X7 के लिए चालू हो जाएगी।
कुछ ही देशों में है ऐसा
आरटीजीएस को 24 घंटे वाली सर्विस बनाने के लिए ऐलान पर आरबीआई ने कहा था कि भारत दुनिया भर के कुछ ही ऐसे देशों में से एक बन गया, जो पूरे साल आरटीजीएस सिस्टम ऑपरेट करते हैं। मालूम हो कि आरबीआई एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) सर्विस को भी 24x7 के लिए शुरू कर चुका है। ये दोनों ही सर्विस ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए बहुत अच्छी हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications