नयी दिल्ली। कल यानी 8 दिसंबर को पंजाब के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। असल में राज्य के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने 8 दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद (देशव्यापी हड़ताल) को अपना समर्थन दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह के अनुसार राज्य के सभी पंप बंद रहेंगे और केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए ऑयल उपलब्ध किया जाएगा। इसके अलावा भारत बंद के मद्देनजर राज्य के सभी होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट और बार भी कल बंद रहेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने बयान में कहा है कि पहले से कंफर्म हो चुके विवाह और पार्टी को छोड़ कर भारत बंद को समर्थन देने के लिए सभी होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट और बार बंद रह रहेंगे। ये फैसला भी किसानों के भारत बंद को समर्थन देने के लिए लिया गया है।
किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का की घोषणा की है। किसानों ने धमकी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे अपने आंदोलन तेज करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी को जाने वाली सड़कों को ब्लॉक करेंगे।
कई दिनों से जारी है विरोध
नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन कई दिनों से जारी है। किसानों ने बड़ी संख्या में लोगों से कल के बंद में शामिल होने का अनुरोध किया है। उधर पुलिस ने दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तैनाती बढ़ा दी है। किसान नेताओं ने भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को राजनीतिक दलों से मिले समर्थन का स्वागत किया है। जिन राजनीतिक पार्टियों ने भारत बंद को समर्थन दिया है उनमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, माकपा और द्रमुक शामिल हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली की सीमाओं पर तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
कहां पहुंचे पेट्रोल के दाम
इस बीच पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है। भारत में पिछले दो महीनों से पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बता दें कि 2018 में पेट्रोल के दाम मुंबई में कीमतें 91.39 रु प्रति लीटर और नई दिल्ली में 84.06 रु प्रति लीटर पहुंच गई थीं। आज 7 दिसंबर को मुंबई में पेट्रोल के साथ का दाम 90.30 रु और नई दिल्ली में 83.71 रु प्रति लीटर पहुंच गया। यानी पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल से केवल एक रुपया दूर हैं। पिछले तीन हफ्तों में पेट्रोल की कीमतों में 14 बार संशोधन किया गया है और इनमें 2.8 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications