नई दिल्ली, जुलाई 31। भारतीय रेलवे ने अब एक नई सुविधा शुरू कर दी है। जिसमे यात्रियों को अब टिकटों के लिए लंबी लंबी लाइन में लगने कोई जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा से यात्रियों को कम समय में आसानी से टिकट मिल जायेगी। रेलवे की तरफ से ये नई सुविधा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा है। इससे आप डिजिटल ट्रांजेक्शन भी कर सकेंगे और टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं
आप डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करके ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट , प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास ले सकेंगे। इस मशीन पर यूपीआई और क्यूआर कोड मिलेगा, जिससे आप जल्दी से पेमेंट कर सकेंगे। साथ ही इस मशीन से एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं। भारतीय रेलवे की तरफ से इस सुविधा को शुरू करने के मौके पर यात्रियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक डिजीटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लंबी लाइनों से छुटकारा पा ले।
लंबी लाइनों में नही लगना होगा
भारतीय रेलवे एटीवीएम जीरो की सुविधा ऐसे स्टेशनों पर देगी, जहां पर अधिक यात्रियों की भीड़ होती है। भारतीय रेलवे बोर्ड को यात्रियों की ओर से घंटों लाइन में लगकर टिकट लेने की शिकायत मिला करती थी कई बार लंबी-लंबी लाइन में लगने से यात्रियों की ट्रेन छूटने की समस्या का भी सामना भी करना पड़ा था।
मशीन ऐसे कार्य करेगी
इस मशीन में आप फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे किसी भी यूपीआई पेमेंट मैथड से क्यूआर स्कैन करके पेमेंट कर सकते है। ये क्यूआर कोड आपको मशीन में फ्लैश होगा। फिर आपको उस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और पेमेंट का भुगतान करना होगा। भारतीय रेलवे ये सुविधा ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए दे रही है ताकि यात्री अधिक से अधिक डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
