नई दिल्ली, दिसंबर 28। भारत में बैंक जनवरी 2022 में दूसरे और चौथे शनिवार और साथ ही रविवार को मिलाकर 16 दिनों तक बंद रहेंगे। सात साप्ताहिक अवकाशों के अलावा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियों के कारण बैंक कुल 16 दिन जनवरी में बंद रहेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक 26 जनवरी 2022 को अवकाश रखेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर अधिसूचित बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार अगरतला, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, कोच्चि और श्रीनगर में बैंक गणतंत्र दिवस पर छुट्टी नहीं मनाएंगे।
तीन तरह की छुट्टियां
भारतीय रिज़र्व बैंक ने छुट्टियों को तीन कैटेगरियों में रखा है। इनमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश, और बैंकों के खाते बंद करना शामिल हैं। आगे चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
ये होंगे त्योहार
01 जनवरी 2022 को नए साल का दिन, 03 जनवरी 2022 को नए साल का जश्न/लोसूंग, 04 जनवरी 2022 को लोसूंग, 11 जनवरी 2022 को मिशनरी दिवस, 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जन्मदिन, 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति/पोंगल, 15 जनवरी 2022 को उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति / संक्रांति / पोंगल / तिरुवल्लुवर दिवस, 18 जनवरी 2022 को थाई पूसामी और 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस होगा।
ये होंगी वीकेंड की छुट्टियां
अगले महीने 02 जनवरी 2022 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार), 08 जनवरी 2022 को दूसरा शनिवार, 09 जनवरी 2022 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार), 16 जनवरी 2022 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार), 22 जनवरी 2022 को चौथा शनिवार, 23 जनवरी 2022 को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) और 30 जनवरी 2022 साप्ताहिक अवकाश (रविवार) होगा।
कब किस राज्य में होंगे बैंक बंद
1 जनवरी 2022 को केवल आइजोल, चेन्नई, गंगटोक और शिलांग के बैंकों की छुट्टी होगी। सोमवार, 3 जनवरी 2022 को, आइजोल और गंगटोक में बैंक नए साल के जश्न या लोसूंग के अवसर पर बंद रहेंगे। 4 जनवरी 2022 को लोसूंग मनाने के लिए केवल गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 11 जनवरी 2022 को बैंक केवल आइजोल में छुट्टी का पालन करेंगे। जबकि कोलकाता में बैंक स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को बंद रहेंगे। इसी तरह मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर अहमदाबाद और चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। जबकि बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद में बैंक उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव / माघे संक्रांति / संक्रांति / पोंगल / तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को अवकाश रखेंगे। 18 जनवरी को थाई पूसम के मौके पर सिर्फ चेन्नई के बैंक बंद रहेंगे।
बदलने वाला है ये नियम
जो लोग अपने बैंक अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं कर रहे हैं तो 1 जनवरी 2022 में उनके खातों सीज किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो आप अपने अकाउंट से कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि मई महीने में आरबीआई की तरफ से इसके लिए अरिरिक्त समय दिया गया था। आरबीआई ने बैंकों से कहा था कि अगर केवाईसी अपडेट नहीं किया गया है तो वे 31 दिसंबर, 2021 तक बैंक खातों को फ्रीज न करें। अब ये डेडलाइन नजदीक आ गयी है। इसलिए फटाफट ये काम निपटा लें।


Click it and Unblock the Notifications