सोना के भाव में आज भी उछाल देखने को मिला है। सोने की कीमतों में बुधवार को भारी उछाल दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोना के भाव में आज भी उछाल देखने को मिला है। सोने की कीमतों में बुधवार को भारी उछाल दर्ज की गई है। सोने में 462 रुपये की तेजी आई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसका भाव 42,339 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी देखी गई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में मंगलवार को 41,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चांदी में बुधवार को 1,047 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है, इससे चांदी का भाव 48,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 47,605 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती के कारण 462 रुपये की बढ़त पाकर 42,000 के स्तर को पार कर गया है। पटेल ने बताया कि शादियों के सीजन की मजबूत मांग और सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी के चलते बुधवार को सोने की घरेलू कीमतों में इजाफा हुआ है।
भारत में आज के सोने दी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
मालूम हो कि अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल द्वारा मार्च तिमाही के राजस्व अनुमान को नहीं पाने सकने की चेतावनी के बाद सोना निवेशकों के लिए सेफ हैवन के रूप में मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोना 1,606.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
सोने के वायदा भाव की बात करें, तो बुधवार को इसमें भी तेजी देखी जा रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को शाम 4 बजे 0.33 फीसद या 136 रुपये की तेजी के साथ 41,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी की बात करें, तो पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 0.70 फीसद या 329 रुपये की तेजी के साथ 47,592 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोने दी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
