सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। करवा चौथ के दिन सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। करवा चौथ के दिन सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। जहां पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में गिरावट आ रही थी, वहीं करवा चौथ के सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है।

करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली में सोना खरीदना महंगा पड़ेगा। धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 4 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51442 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 803 रुपये की गिरावट आई और रेट 61447 रुपये रहा।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47121 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38582 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61447 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वायदा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत
घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 0.72 फीसद या 372 रुपये की गिरावट के साथ 51,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी, 2021 का सोना वायदा इस समय 0.53 फीसद या 273 रुपये की गिरावट के साथ 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। उधर वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बुधवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 2.10 फीसद या 1317 रुपये की गिरावट के साथ 61,368 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, मार्च, 2021 वायदा की चांदी इस समय 2.04 फीसद या 1311 रुपये की भारी गिरावट के साथ 63,096 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी आज
वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.72 फीसद या 13.70 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 1,896.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.57 फीसद या 10.87 डॉलर की गिरावट के साथ 1,898.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा भाव 2.63 फीसद या 0.64 डॉलर की गिरावट के साथ 23.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.92 फीसद या 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 23.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications