Brigade Enterprises के शेयरों में 17 नवंबर 2023 को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। बेंगलुरु में 20 लाख वर्ग फुट का काम मिलने पर कंपनी के शेयर में शानदार उछाल देखने को मिला। इस प्लान की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू की बात करें तो फिर इसकी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 2 हजार 100 करोड़ रु है। शेयर आज 10:10 बजे तक लगभग 4.74 फीसदी ऊपर चढ़कर 748.50 रु पर बिजनेस कर रहा था।

एक रेगुलटेरी फाइलिंग में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को कहा कि बेंगलुरु में ब्रिगेड ग्रुप ने ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू के साथ करीब 20 लाख वर्ग फुट रेजिडेंशियल हाउसिंग बनाने के लिए कृष्णा प्रिया एस्टेट्स और माइक्रो लैब्स के साथ 2 हजार 100 करोड़ रु के एक संयुक्त डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबित, ये प्रोजेक्ट नॉर्थ बेंगलुरु के येलहंका में स्थित और 14 एकड़ में फैला हुआ। इसको लेकर किया गया जेडीए ब्रिगेड समूह के रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा।
अगले साल ब्रिगेड ग्रुप के पास हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में करीब 130 लाख वर्ग फुट का एक प्रोजेक्ट पहले से ही पाइपलाइन हैं।
चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में बेंगलुरू स्थित ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट बढ़कर 112 करोड़ 50 लाख रु रहा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में 51 करोड़ 80 लाख रु रहा था।
कंपनी का रेवेन्यू दूसरी तिमाही के लिए भी 55 फीसदी बढ़ा है और यह बढ़कर 1 हजार 366.6 करोड़ रु हो गया। जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 879 करोड़ रु रहा था। इसी अवधि में एबिटडा भी 50 फीसदी बढ़ा है और यह 324 करोड़ 80 लाख रुपये हो गया।
इस कंपनी के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में अपने निवेशकों के पैसे को लगभग 461.96 फीसदी बढ़ा दिया है। वही, अगर हम पिछले 1 साल की बात करें तो फिर पिछले 1 साल में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 54.90 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अगर हम वाईटीडी के आधार पर बात करें तो फिर वाईटीडी के आधार पर शेयर में लगभग 58.66 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले 6 महीने में ये शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 40.69 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इस कंपनी ने शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 1 महीने में 17.77 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम इसके शेयर का पिछले 5 कारोबारी दिनों का हाल देखे तो फिर यह शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में करीब 2.99 चढ़ा है।
वही, अगर हम इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसके शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 762.70 रु है। वही, इसके शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 430.95 रु है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Kalyani Cast Tech IPO: शेयर की शानदार हुई शुरूआत, 90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
