नई दिल्ली, सितंबर 19। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बीते हफ्ते झटका लगा है और इसमें गिरावट दर्ज की गई है। विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाने के बाद बीते हफ्ते (10 सितंबर को समाप्त सप्ताह) यह 1.34 अरब डॉलर घटकर 641.113 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक ने आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी है। विदेशी मुद्रा भंडार इससे बीते 3 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। ध्यान रहे कि पिछले काफी समय से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़त की ओर ही था।
विदेशी मुद्रा के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3.23 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.42 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1..08 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 641,113 बिलियन डॉलर
- रूस 620,100 बिलियन डॉलर

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी वीकली आंकड़ों के अनुसार 10 सितंबर 2021 को खत्म हुए में विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में कमी के चलते दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 93.4 करोड़ डॉलर घटकर 578.879 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में भी आई गिरावट
वहीं बीते हफ्ते भारत के गोल्ड रिजर्व में भी 41.3 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद गोल्ड रिजर्व घटकर 37.669 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 19.438 अरब डॉलर और आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 50 लाख डॉलर बढ़कर 5.127 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications