ITR: इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करना अक्सर टैक्स के योग्य कमाई वाले व्यक्तियों के लिए एक दायित्व के रूप में माना जाता है। हालांकि एक धारणा काफी प्रचलित है कि सिर्फ टैक्स देनदारी वाले लोगों को ही आईटीआर फाइल करने की जरूरत होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि अगर आपके ऊपर टैक्स देनदारी ना हो फिर भी आप आईटीआर को फाइल कर सकते हैं इससे आपको कई फायदे भी होते हैं। अगर आपके पास टैक्स की देनदारी नहीं है, तो फिर भी आईटीआर फाइल क्यों करें आइए जानते हैं इसके बारे में।

किसी व्यक्ति ने टीडीएस या एडवांस टैक्स के रूप में टैक्स का भुगतान किया होगा। भले ही उन पर अब कोई टैक्स बकाया न हो। ऐसा व्यक्ति टैक्स रिफंड का क्लेम करने के लिए योग्य होता है। हालांकि, भुगतान किए गए एडवांस टैक्स को प्राप्त करने के लिए आपको आईटीआर जमा करना होगा।
आप आईटीआर को फाइल करने इन रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। जो आपको यह गारंटी देता है कि आपको शीघ्र से शीघ्र कोई भी उच्च प्रतिपूर्ति मिल जायेगी।
अगर आपको घूमने, पढ़ाई या फिर काम करने के लिए विदेश जाना है तो फिर आपको वीजा की जरूरत होती है। कई सारे देशों में वीजा के लिए आवेदन करने के लिए आपको 2 से 3 वर्ष के आईटीआर की जरूरत होती है।
क्योंकि अगर आप आईटीआर फाइल करते है तो फिर आपके वीजा की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसीलिए भी आपको आईटीआर फाइल करना चाहिए। भले ही आपके ऊपर टैक्स देनदारी ना हो।
आईटीआर किसी भी व्यक्ति के आय के प्रूफ के रूप में भी काम करता है और आईटीआर बैंक को उस व्यक्ति की लोन पात्रता निर्धारित करने में सहायता करता है। इसलिए भी आप भले ही आपके ऊपर टैक्स देनदारी ना हो आईटीआर को फाइल कर सकते हैं।
आईटीआर आपके सालाना आय के साथ ही साथ इंवेस्टमेंट जैसे अन्य फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के औपचारिक दस्तावेज के रूप में भी काम करता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
