नई दिल्ली, अगस्त 11। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोना के दाम स्थिर हैं। आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि चांदी थोड़ी सस्ती हुई है। इससे पहले पिछले कुछ दिनों में सोना काफी सस्ता हुआ है। खास कर बीते दो दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी भरकम गिरावट आई है। इससे सोना का दाम करीब 5 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
11 अगस्त के रेट
बुधवार को सोने की कीमतों में कोई गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 1 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46220 रु से गिर कर 46219 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 74 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62847 रु से गिर कर 62773 रु पर पहुंच गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 46034 रु और 22 कैरेट वाला सोना 42337 रु पर बिक रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 34664 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 27038 रु पर है।
ऐसे जानें अपने शहर में सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऑल टाइम हाई से 10000 रु सस्ता
करीब एक साल पहले पिछले साल अगस्त में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। तब ये 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया था। उस लिहाज से आज इसका रेट काफी कम है। एक साल में सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 10035 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी का दाम भी इस अवधि में 13161 रुपये टूटा है। सोना-चांदी में खरीदारी के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
निवेश करना सही या नहीं
आम तौर पर माना जाता है कि सोने में एक बार तेजी शुरू हो जाए तो वो 2-3 साल तक रहती है। 2000 से 2004 तक और 2008 से 2011 तक ऐसा हो चुका है। सोने में मौजूदा तेजी 2020 में शुरू हुई, जो 2022-23 तक जा सकती है। फिलहाल सोना सस्ता हुआ है। मगर जानकार मानते हैं इसके रेट आगे बढ़ने वाले हैं। खास कर फेस्टिव सीजन के करीब आने पर सोना महंगा होगा। यानी आपको अभी निवेश करने पर आगे बढ़िया रिटर्न मिल सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications