एलएंडटी फाइनेंस का नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी इश्यू 16 दिसंबर को खुल रहा है।
नई दिल्ली: एलएंडटी फाइनेंस का नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी इश्यू 16 दिसंबर को खुल रहा है। फाइनेंशियल एडवाजरों की मानें तो यह निवेशकों खासकर रिटायर्ड और निचले टैक्स ब्रैकेट में आने वाले लोगों के लिए पैसा लगाने का अच्छा मौका है। वहीं रिटेल निवेशकों को यह एनसीडी 8.65 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। यह एनसीडी 3 साल, 5 साल और 7 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ आएगा। LIC पॉलिसी धारक जल्द निपटा लें ये काम,वरना फंस जाएगा पूरा पैसा ये भी पढ़ें

एसबीआई के एफडी पर अभी अधिकतम ब्याज दर 6.25%
हांलाकि इसकी तुलना में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अभी अधिकतम ब्याज दर 6.25 फीसदी है। इस लिहाज से एनसीडी इश्यू काफी आकर्षक है। बता दें नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर कोई कंपनी जारी करती है। जो कि एक लॉन्ग टर्म डेट इंस्ट्रूमेंट होते हैं। कन्वर्टिबल डिबेंचर के उलट इन्हें भविष्य की तारीख में कंपनी के इक्विटी शेयरों में बदला नहीं जा सकता है। जो कोई डिबेंचर (बॉन्ड) होल्ड करता है, वह कंपनी के लिए कर्जदाता यानी क्रेडिटर या लेंडर होता है। कंपनी को इन्हें ही ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।
निवेशक इश्यू से 2.35 फीसदी तक ज्यादा कमा सकते
मनी हनी फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी व सीईओ का कहना है बैंक डिपॉजिट की तुलना में निवेशक इश्यू से 2.35 फीसदी तक ज्यादा कमा सकते हैं। यह बात इसे आकर्षक बनाता है। यह बॉन्ड एएए रेटिंग वाला है। सरकारी बॉन्डों (जीओआई) के मुकाबले भी ऑफर की जा रही ब्याज दर काफी अच्छी है। अभी सरकार बॉन्ड निवेशकों को 7.75 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। एनसीडी को डीमैट फॉर्म में रखना होगा। हालांकि एनएसीडी से होने वाली इनकम टैक्स के दायरे में आती है। लेकिन, स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है। इस लिहाजा, डिस्ट्रीब्यूटरों को लगता है कि रिटायर्ड और निचले टैक्स ब्रैकेट में आने वाले लोगों के लिए यह अच्छा दांव है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
