OCCRP : 24 जनवरी को इंडियन मार्केट में हिंडनबर्ग की अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट क्या आई, इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तगड़ी गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसका असर से कमोबेश अभी भी अडानी ग्रुप को जूझना पड़ रहा है क्योंकि अभी भी इस मामले की जांच चल रही है और इस मामले की रिपोर्ट को सौंपने के लिए सेबी ने वक्त समय मांगा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि अब ऐसी खबर आई है कि जिसमें यह बताया गया है कि देश के कुछ कॉरपोरेट घरानों के बारे में एक रिपोर्ट आने वाली है। जिन रिपोर्ट में बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस वजह से ऐसी आशंका हो रही है कि देश में औद्योगिक ग्रुप्स में फिर से जनवरी 2023 जैसा माहौल बनाने की प्रयास किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक गैर सरकारी संगठन जिसका नाम आर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट है, भारत में कुछ कॉरपारेट घरानों के बारे में बड़े खुलासे करने की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुलासे में संबंधित कॉरपोरेट घराने के शेयरों में इन्वेस्ट करने वालों में विदेशी फंड्स के शामिल होने की बात हो सकती है। हिंडनबर्ग की अडानी ग्रुप पर गड़बड़ी के आरोपों वाली रिपोर्ट के आने के बाद यह दूसरे कथित खुलासा भारतीय कॉरपोरेट्स के लिए झटके वाला साबित ना हो जाए-ऐसा डर बन रहा है। ऐसे में देश की एजेंसियां कैपिटल मार्केट पर कड़ी निगरानी रख रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओसीसीआरपी देश के कई सारे औद्योगिक घरानों के बारे में कुछ बड़ा खुलासा कर सकता है। हालाकि, किन कॉरपोरेट्स के बारे में ये खुलासे हो सकते हैं लिहाजा कॉरपोरेट घराने की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओसीसीआरपी औद्योगिक घराने के बारे में रिपोर्ट्स या आर्टिकल्स की कोई सीरीज पब्लिश कर सकता है।
क्या है ओसीसीआरपी
संगठन की वेबसाइट के अनुसार वर्ष 2006 में ओसीसीआरपी स्थापित हुआ था और ये ऑर्गेनाइजेशन संगठित अपराध पर रिपोर्टिंग में स्पेशियलिटी का दावा करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications