
Difference between Credit Card & Debit Card : क्रेडिट और डेबिट कार्ड सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले पेमेंट ऑप्शनों में से एक है। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड वैसे तो एक जैसे दिखाई देते हैं। इन दोनों कार्डों का इस्तेमाल स्टोर और यहां तक कि ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए किया जा सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि दोनों कार्डों पर 16-अंकीय नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी कोड और ईएमवी चिप्स होती हैं। हालांकि इन कार्डों का उपयोग अलग तरह से किया जाता है। क्रेडिट कार्ड एक शॉर्ट टर्म लोन है, जिसे चुकाया जाना जरूरी, जबकि डेबिट कार्ड आपको अपनी बचत या चालू खाते से पैसा खर्च करने की सुविधा देता है। डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के बीच और अंतर आगे जानिए।
खर्च करने की लिमिट
क्रेडिट कार्ड पर मासिक क्रेडिट लिमिट कार्ड के प्रकार, बैंक के साथ आपके संबंध और आपकी साख के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, जबकि डेबिट कार्ड का उपयोग केवल आपके बैंक खाते में राशि तक किया जा सकता है। हालाँकि, आपके बैंक के कार्ड में डेली खर्च की लिमिट तय कर सकते हैं।
कैसे लगते हैं चार्जेस
क्रेडिट कार्ड से कैश विदड्रॉल पर शुल्क लगता है और ब्याज भी देय हो जाता है, जबकि डेबिट कार्ड पर आम तौर पर कैश विदड्रॉल शुल्क नहीं लगता है, खासकर यदि आप अपने बैंक के एटीएम का उपयोग करते हैं। हालांकि इसकी भी तय बार तक फ्री लिमिट होती है। पर इसके चार्जेस क्रेडिट कार्ड के मुकाबले कम होते हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों पर एक डेली कैश विदड्रॉल लिमिट लागू होती है। क्रेडिट कार्ड में मासिक विदड्रॉल लिमिट भी हो सकती है।
50 दिनों तक के लिए ब्याज-मुक्त क्रेडिट
क्रेडिट कार्ड 50 दिनों तक के लिए ब्याज-मुक्त क्रेडिट ऑफर करते हैं, इसलिए आपको ब्याज से बचने के लिए ड्यू डेट तक अपनी बकाया राशि का भुगतान करना होगा, जबकि डेबिट कार्ड को ब्याज की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राशि आपके खाते से सीधे काटी जाती है।
क्रेडिट कार्ड
कई क्रेडिट कार्ड सालाना शुल्क नहीं लेते हैं पर कुछ कार्ड्स पर चार्ज लगता है। अकसर कार्ड ऐसे होते हैं, जिनके जरिए आप एक तय लिमिट तक सालाना खर्च करते हैं तो आपसे सालाना चार्ज नहीं लिया जाएगा। डेबिट कार्ड का सालाना चार्ज होता है।
कैशबैक जैसे फायदे
क्रेडिट कार्ड कई बेनेफिट और ऑफर पेश करते हैं, जैसे कि कैशबैक, छूट, और, सबसे अहम बात, रिवार्ड पॉइंट जिन्हें फ्री फ्लाइट और रोमांचक उपहारों में कंवर्ट किया जा सकता है, जबकि डेबिट कार्ड भी छूट और कैशबैक जैसे ऑफर पेश करते हैं।
ये हैं बाकी अंतर
इस्तेमाल के मामले में, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के बीच कोई अंतर नहीं है। दोनों का उपयोग दुकानों और इंटरनेट पर किया जा सकता है। दूसरी ओर कुछ तरह की लेनदेन या वेबसाइटें केवल क्रेडिट कार्ड स्वीकार कर सकती हैं। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों में एसएमएस नोटिफिकेशन, पिन और ओटीपी जैसे सेफ्टी फीचर्स होते हैं। कई क्रेडिट कार्ड में चोरी और खोए हुए कार्ड के लिए जीरो लायबिलिटी इंश्योरेंस शामिल हैं, जो डेबिट कार्ड पर नहीं मिलता।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications