नई दिल्ली, सितंबर 23। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के रेट नीचे फिसले हैं। आज 23 सितंबर को सोने फिर से सस्ता हो गया है। सोने की कीमतों में आज 350 रु से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सोने के साथ-साथ आज चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। मगर चांदी का भाव 60000 रु के ऊपर ही बरकरार है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
23 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 23 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 358 रु प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46826 रु से गिर कर 46468 रु पर पहुंच गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 9400 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 426 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60788 रु से गिर कर 60362 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 357 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46282 रु और 22 कैरेट वाला सोना 328 रु सस्ता होकर 42565 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 269 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34851 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 209 रु गिर कर 27184 रु पर आ गया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जेवर खरीदते समय बिल जरूर लें
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो ज्वेलर से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा।
क्या होगा नुकसान
अगर आपके पास खरीदे गए जेवरों का बिल नहीं होगा तो ज्वेलर आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा। इस नुकसान से बचने के लिए पक्का बिल जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications