नयी दिल्ली। उड़ने वाली कार को लेकर सालों से चर्चा चल रही है। पर अब हवा में उड़ने वाली कार के बहुत जल्द लॉन्च होने की संभावना है। दुनिया के सामने बहुत जल्द उड़ने वाली कार आ सकती है। उड़ने वाली कार की टेस्टिंग कई सालों से चल रही है और अब पहली ऐसी कार बनाने वाली कंपनी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। फ्लाइंग कार बनाने के लिए जानी जाने वाली डच कंपनी PAL-V ने घोषणा की है कि दुनिया की पहली कमर्शियल फ्लाइंग कार 'लिबर्टी' को यूरोप में चलाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इससे दुनिया रेगुलर रॉड्स पर उड़ने वाली कार को देखने की वास्तविकता के करीब आ गई है। PAL-V लिबर्टी ने हाल ही में यूरोपीय रोड एडमिशन टेस्ट को पास किया और अब इसे आधिकारिक लाइसेंस प्लेट के साथ सड़कों पर उतरने की अनुमति दी गई है।
कितनी होगी कीमत
लिबर्टी कमर्शियल फ्लाइंग कार की कीमत 399,000 डॉलर यानी लगभग 2.52 करोड़ रुपये के एंट्री-लेवल प्राइस टैग के साथ शुरू होती है। इस कीमत में टैक्स शामिल नहीं हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इसके टेस्ट प्रोटोटाइप (प्रतिमा) को 2012 में उड़ाया और चलाया था। इसके बाद कार के कमर्शियल प्रोडक्ट के डिजाइन पर काम करना शुरू कर दिया। यह 2015 से ईएएसए (यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी) के साथ एविएशन सर्टिफिकेशन से भी गुजर रही है और इसके 2022 में फाइनल होने की उम्मीद है। इस प्रकार उसके बाद ही इस प्रोडक्ट की डिलीवरी शुरू होगी।
क्या होंगे फीचर्स
PAL-V लिबर्टी डुअल इंजन से संचालित होगी। इसमें सेल्फ-स्टैबलाइजेशन, कर्व स्टैबलाइजेशन होगा। इस कार में 2 लोगों के एक साथ बैठने की जगह होगी। इस कार की अधिकतम रफ्तार 160 किमी होगी, जबकि ये जीरो से 100 किमी की रफ्तार 9 सैकंड से भी कम समय में हासिल कर सकेगी। वहीं हवा में इसकी अधिक रफ्तार 180 किमी प्रति घंटे होगी। स्टीयरिंग के मामले में लिबर्टी बहुत स्मूथ और रेस्पोंसिव है। इस कार का वजन 660 किग्रा होगा।
2 लाइसेंस चाहिए होंगे
PAL-V का दावा है कि इसकी रिजर्वेशन बुक तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा भविष्य में 80 फीसदी यात्री इस वाहन के लिए नए होंगे इसलिए कुछ ने पहले ही PAL-V फ्लाईड्राइव अकेडमी में जाइरोप्लेन फ्लाइंग लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि कंपनी का कहना है कि फ्लाइंग कार के लिए दो लाइसेंस चाहिए होंगे। इनमें ड्राइविंग और फ्लाइंग लाइसेंस शामिल हैं।
भारत से क्या है कनेक्शन
डच कंपनी ने अपने प्लांट की स्थापना के लिए गुजरात राज्य के साथ एक समझौता भी किया है। गुजरात में इन कारों का उत्पादन 2021 से शुरू होने की संभावना है। उत्पादन मॉडल कथित तौर पर गुजरात से कई यूरोपीय देशों को निर्यात किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications