नई दिल्ली। शेयर बाजार लगातार तेजी बनाने के बाद बीते हफ्ते कुछ थमा सा है। जानकारों के अनुसार ऐसा ही आगे भी रहने की उम्मीद है। अगले कुछ उम्मीद हैं, तो कुछ झटके लगने की आशंका भी। ऐसे में अगर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो थोड़ा संभलकर ही रहना ठीक रहेगा।

कई कारणों पर निर्भर रहेगी शेयर बाजार की चाल
अमेरिका में नये आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से दुनिया के बाजारों की चाल का असर इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार पर भी रहेगा। बीते सप्ताह विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए और आगामी कारोबारी सप्ताह के दौरान भी भारतीय शेयर बाजार की चाल विदेशी संकेतों के साथ-साथ मानसून की प्रगति से तय होगी। हालांकि, सप्ताह के दौरान प्रमुख कंपनियों के जारी होने वाले वित्तीय नतीजों, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ अन्य घरेलू कारकों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। उधर, कोरोना के कहर से निपटने के लिए अमेरिका फिर प्रोत्साहन देने पर विचार कर रहा है, मगर इसमें हो रही विलंब के कारण निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं।
बढ़ रहा है अमेरिका का चीन से तनाव
इस बीच अमेरिका और चीन के बीच तनाव और कोरोना के कहर का साया लगातार वैश्विक बाजार पर बना हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक करार के पहले चरण की समीक्षा भी लंबित हो गई है और इसके लिए कोई नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा, अमेरिका, जापान और यूरो एरिया में जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का असर वैश्विक बाजार पर रहेगा। सप्ताह के आरंभ में सोमवार को जापान में औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे। वहीं, सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप में अगस्त महीने के विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई के आंकड़े जारी होंगे।
हालांकि मानूसन की तरफ से मिली है अच्छी खबर
मानूसन की चाल अगस्त में फिर सुधरी है और देशभर में खरीफ फसलों की अच्छी बुवाई हुई है जिससे बंपर पैदावार की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, यह सब आगे मानसूनी बारिश की स्थिति पर निर्भर करेगा, इसलिए निवेशकों नजर मानसून की चाल पर भी रहेगी। सप्ताह के दौरान कई कंपनियां चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं।
अन्य कारणों पर भी डालें नजर
सुप्रीम कोर्ट में टेलीकॉम कंपनियों से संबंधित एजीआर मामले में सोमवार को सुनवाई होने वाली है जिस पर बाजार की नजर रहेगी। तमाम घरेलू व वैश्विक कारकों साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी बाजार की निगाहें रहेंगी।
ऐसी रही थी बीते हफ्ते शेयर बाजार की चाल
बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से सेंसेक्स और निफ्टी साप्ताहिक आधार पर मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 163.23 अंकों यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 37,877.34 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सप्ताह के मुकाबले 35.65 अंकों यानी 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,178.40 पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह से 214.71 अंकों यानी 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 14,433.58 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 186.49 अंकों यानी 1.36 फीसदी की तेजी के साथ 13,855.18 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : बजाज फाइनेंस : 4000 रुपये को बना दिया ढाई करोड़ रु से ज्यादा
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications