नई दिल्ली, जुलाई 18। श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की बचत करने के लिए सरकार ने स्कूल और कॉलेज पहले से बंद कर दिए हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया है। हाल में श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा ने संकट में मदद करने के लिए भारत की तारीफ की है। श्रीलंका का राजनीतिक संकट भले संभलता दिख रहा हो, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर उसकी चुनौतियां बरकरार हैं। श्रीलंका में खाने-पीने की सामानों की कमी बनी हुई है, पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे है। ऐसे में श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की आवश्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका सरकार ने 'नेशनल फ्यूल कोटा स्कीम' तैयार किया है।
राशन की तरह बिकेगा पेट्रोल
श्रीलंका सरकार 'नेशनल फ्यूल कोटा स्कीम' के तहत एक गाड़ी के लिए सप्ताह में एक निश्चित लिमिट में पेट्रोल या डीजल आवंटित करेगी। पेट्रोल या डीजल लोगों को नेशनल आईडी कार्ड के आधार पर जारी किया जाएगा। एक बार लोगों की गाड़ी का चेसिस नंबर और अन्य जानकारी वेरिफाई हो जाएंगी तो उन्हें एक क्यू आर कोड दे दिया जाएगा। गाड़ियों के आखिरी नंबर (ओड-इवन) के आधार पर लोगों को सप्ताह में दो दिन पेट्रोल या डीजल का आवंटन किया जाएगा।
जमाखोरी को रोकने का प्रयास
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में लोग जमाखोरी ना करने लगें, श्रीलंका की सरकार के लिए यह भी चिंता का विषय है। ऐसे में 'नेशनल फ्यूल कोटा स्कीम' को लाने का एक मकसद जहां इंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सरकार ने स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए हैं
पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए श्रीलंका सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेज पहले से बंद कर दिए हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया गया है। हाल में श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा ने भारत की तारीफ की है। उनका कहना है कि भारत ही एकमात्र देश है, जिसने इस संकट में श्रीलंका की कई बार मदद की।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications