Tata Tech IPO : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को मंजूरी दे दी है। जो करीब 20 सालों के बाद टाटा ग्रुप का पहला पब्लिक इश्यू है।
मार्च के महीने में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। टाटा टेक पब्लिक इश्यू में ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 95.71 मिलियन शेयर यानी 23.6 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी।

इसमें 81.13 मिलियन शेयर टाटा मोटर्स में रहेंगे। इसके अलावा अल्फा टीसी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में 9.72 मिलियन बेचेगा। वही, टाटा कैपिटल 4.86 मिलियन शेयर ओपन फॉर सेल में बेचेगा।
अगर हम वर्तमान की बात करें तो फिर वर्तमान में टाटा मोटर्स कर पास फर्म में 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि, अल्फा टीसी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के पास फर्म मैं 7.26 फीसदी हिस्सेदारी है। वही, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की कंपनी में 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है।
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख प्रबंधक हैं।
33 वर्ष पहले टाटा टेक का गठन हुआ था। यह कंपनी डिजिटल सेवा और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के बिजनेस से जुड़ी हुई है। ये कंपनी कई तरह की सेवा मुहैया कराती है जैसे इंडस्ट्रियल हेवी मशीनरी आदि।
इसके अलावा कम्पनी बिजनेस के लिए अधिकतर टाटा ग्रुप पर भी निर्भर करती है। इसमें खास तौर पर जेगुआर लैंड रोवर और टाटा मोटर्स शामिल है।
इसके साथ ही मार्केट रेगुलेटर ने एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड और गांधार ऑयल रिफाइनरी लिमिटेड के आईपीओ को भी मंजूरी दे दी है।
मार्च में एसबीएफसी फाइनेंस ने मार्केट रेगुलेटर के पास दोबारा ड्राफ्ट दाखिल किए है। लेंडर्स ने अपने आईपीओ के साइज को घटा दिया हैं उन्होंने आईपीओ के साइज को 1600 करोड़ रु से घटाकर 1200 करोड़ रु कर दिया। आईपीओ में 750 करोड़ रु का ताजा इश्यू और 450 करोड़ रु का ओएफएस शामिल है।
गांधार ऑयल रिफाइनरी लिमिटेड आईपीओ के लिए सेबी के पास डाक्यूमेंट को दिसंबर 2022 में दाखिल किया गया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
