नई दिल्ली, जनवरी 13। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गयी है। आज 13 जनवरी को फिर से सोना महंगा हुआ है। सोने का रेट 48000 रु के ऊपर आ गए हैं। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
13 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 13 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 137 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47943 रु से चढ़ कर 48080 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 898 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60831 रु से चढ़ कर 61729 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 136 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47887 रु पर आ गए। मगर आज 22 कैरेट वाला सोना सस्ता हुआ। ये 55 रु सस्ता होकर 43971 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 103 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36060 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 80 रु चढ़ कर 28127 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आम तौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कैरेट से हिसाब से जानें सोने की शुद्धता
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसी तरह 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। इसके अलावा 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी, 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी और 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
