Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को सीएम मान ने ऐलान किया है कि अब 6 हजार 136 एजुकेशन वालंटियर्स को 3 हजार 500 रूपये वेतन की जगह 15 हजार रूपये वेतन मिलेगा।
इससे पहले अनुबंधित शिक्षकों को पक्का करने का ऐलान किया गया था। वही, एजुकेशन गारंटी योजना में कार्य करने वाले के वेतन में भी काफी अधिक इजाफा किया गया है।

वही, अभी तक जिन लोगों को 6 हजार रु वेतन मिलता था। अब उन्हें 18 हजार रु वेतन दिया जायेगा। पहले एजुकेशन प्रोवाइडर्स को 10 हजार 250 रु मिलते थे। अब उन्हें 22 हजार रु वेतन मिलेगा।
इतना ही नहीं इसके साथ ही एमए और बीएड वाले जिन शिक्षक को 11 हजार रु वेतन मिलता था अब उन्हें 23 हजार 500 रु वेतन मिलेगा। आईईवी वालंटियर्स के वेतन में इजाफा किया हुआ है। अब आईईवी वालंटियर्स के 5 हजार 500 रु के वेतन को बढ़ाकर 15 हजार रु कर दिया गया है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में यह नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि सभी लोग अब 58 साल तक कार्य करने योग्य होंगे और सभी के छुट्टियों का भी वेतन नहीं काटा जाएगा। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद सभी को नियुक्ति दी जाएगी।
मुख्य मंत्री मान ने कहा है कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी संशोधन होंगे। उन्होंने कहा कि देरी हो सकती हैं लेकिन हमारी नियत में कोई कमी नहीं हैं, मुख्य मत्री भगवंत मान ने इससे पहले प्रदेश में 14 हजार रु से ज्यादा संविधा शिक्षकों की सेवाओं के नियमितीकरण को मंजूरी दी थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications