पिछले पांच दिनों में सोने में आई भारी वृद्धि, चांदी में भी तेजी जारी

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को म‍िल रही है। बीते कल शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी रहा।

नई द‍िल्‍ली: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को म‍िल रही है। बीते कल शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी रहा। एक तरफ कोरोनावायरस से जुड़ी चिंताओं के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में वृद्धि एवं मांग बढ़ने से इस सप्ताह सोने के दाम में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

The Prices Of Gold And Silver In The Last Five Days

वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने की कीमतों में कुल 1,224 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आईबीजेए के मुताबिक सोमवार को 999 गुणवत्ता वाले यानी 24 कैरेट सोने का मूल्य 52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार को 53,743 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में कुल मिलाकर 530 रुपये की कमी देखने को मिली।

पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की के रेट

पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की के रेट

  • 27 जुलाई को सप्ताह के पहले कारोबारी दि‍न सोमवार को 999 गुणवत्ता वाले यानी 24 कैरेट सोने का मूल्य 52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 64,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
  • 28 जुलाई मंगलवार को सोने के दाम में 54 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र के बंद होने के समय सोने का भाव 52,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। दूसरी ओर चांदी के मूल्य में 1,775 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त भाव कमी देखने को मिली। मंगलवार को चांदी की कीमत 62,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
  • 29 जुलाई बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में सोना के भाव में 548 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह 10 ग्राम सोने का दाम 53,013 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में 1,570 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस तरह चांदी का भाव 64,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
  • 30 जुलाई सोने के दाम में गुरुवार को 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस तरह सोने का मूल्य 53,277 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 2,540 रुपये की भारी भाव कमी के साथ 61,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।
  • 31 जुलाई सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को सोना 466 रुपये की तेजी के साथ 53,743 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी 2,215 रुपये की भाव तेजी के साथ 63,975 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई।
9 साल बाद नए शिखर पर सोना

9 साल बाद नए शिखर पर सोना

अप्रैल से जून के बीच जब देश में लॉकडाउन और अन्य वजहों से अर्थव्यवस्था संकट की दौर से गुजर रही है तब सोने ने 12 फीसदी का रिटर्न दिया। इस साल की शुरुआत से अब तक यानी करीब छह महीने में साने में 26 फीसदी की बढ़त हो चुकी है। 1 जनवरी को सोना 39,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास था।

  • 2011 के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नई ऊंचाई पर
  • 1944 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा सोने का भाव वैश्विक बाजार में
  • 3,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है सोने का भाव 18 महीने में
  • 64,849 रुपये प्रति किलो तक उछला चांदी का भाव एमसीएक्स पर
 सोने-चांदी के भाव में साल 2013 तक द‍िखी थी तेजी

सोने-चांदी के भाव में साल 2013 तक द‍िखी थी तेजी

केडिया एडवाइजरी के मैनेजिंग डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया ने बताया कि जब साल 2008-09 में जब वैश्विक मंदी आई थी, तो सोने-चांदी के भाव में साल 2013 तक तेजी देखने को मिली थी। उनका मानना है कि वैश्विक मंदी के मौजूदा दौर को देखते हुए अगले दो साल तक सोने-चादी के भाव में सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है। केडिया के अनुसार, दिवाली तक सोना 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच सकती है। हालांकि, कुछ समय के लिए कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+