ऐसा लगता है कि इस बार रसोई संभालना बहुत ही मुश्किल होने वाला है क्योंकि प्याज, टमाटर और लहसुन के दाम बार-बार बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि प्याज की कीमतों में एक बार फिर से तेजी से देखने को मिल रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चंडीगढ़ में प्याज की खुदरा कीमतें 50 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक चली गई हैं। यहां बीते सोमवार को प्याज 70 रुपए प्रति किलोग्राम थी जबकि आज प्याज 80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।

इस पर प्याज विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के कारण आपूर्ति में कमी और फसल नष्ट होने से प्याज की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में प्याज की कीमतों में मामूली वृद्धि ही दर्ज की गई है।
तो वहीं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सेंट्रल नार्थ जोन के क्षेत्र जैसे यूपी की राजधानी लखनऊ में आज प्याज 10 रुपए प्रति किलो महंगी होकर प्रति 65 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। हल्द्वानी में सोमवार के मुकाबले आज मंगलवार को प्याज की कीमतों में 20 रुपए प्रति किलो की वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां आज प्याज 55 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है।
जबकि वेस्ट जोन के क्षेत्र जैसे रायपुर में प्याज 8 रुपए प्रति किलो महंगी होकर 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। मुंबई में 5 रुपए महंगी होकर आज प्याज 70 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है।
इसके अलावा कोलकाता में प्याज के दामों में 1 नवंबर से अब तक 20 रुपए प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है। कोलकाता में मंगलवार (5 नवंबर) को प्याज 70 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। बिहार की राजधानी पटना में प्याज 6 रुपए महंगी होकर 56 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है।
प्याज के बढ़ते दामों से आम जनता काफी परेशान होने लगी है इस पर लोगों ने बस यही उम्मीद लगा रखी है कि जल्द से जल्द प्याज के दामों को स्थिरिता प्राप्त हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
