सोना खरीदने की योजना बना रहे तो पहले पूरी खबर पढ़ लें। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है। हालांकि पिछले लगन की तुलना में दोनों धातुएं महंगी हैं।
नई दिल्ली, मार्च 23। सोना खरीदने की योजना बना रहे तो पहले पूरी खबर पढ़ लें। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है। हालांकि पिछले लगन की तुलना में दोनों धातुएं महंगी हैं। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट के करीब है। अगर आज सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आज गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ गए हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के करीब पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 67 हजार के स्तर पर आ गई। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी लेकिन शाम को तेजी के साथ बाजार बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,885 रु सस्ता
मंगलवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,885 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
महंगा हुआ सोना, चांदी भी 700 रु के करीब उछली
322रु तेजी होकर 51637 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 22 मार्च मंगलवार को सोना 51504 पर बंद हुआ था। आज 23 मार्च को बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 189 रुपये गिरकर 51315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 322 रु तेजी 51637 रुपये पर बंद हुआ।
730 रुपये प्रति किलो तेजी 67775रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 22 मार्च मंगलवार को चांदी 67004 रु पर बंद हुई थी। वहीं 23 मार्च को बुधवार को जबकि चांदी 771 रुपये गिरकर 67004 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 730 रु तेजी 67734 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51315 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38486 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38728 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67734 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
करें सोना में निवेश
फिलहाल हर दिन सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। तो ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आ रही गिरावट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में सोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है। सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी। बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में आई ये गिरावट कुछ समय के लिए है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बाजार निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव कर रहे हैं। निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत में तेजी लौटेगी।
हॉलमार्क चेक कराना जरुरी
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications