नई दिल्ली, मई 8। सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज 8 मई को एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मगर सोने के अलावा आज चांदी के दाम थोड़े नीचे आए हैं। असल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज सोना फिर से महंगा हुआ है। जानते हैं सोने और चांदी के ताजा रेट।
कितना महंगा हुआ सोना
आज 22 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 100 रु महंगा होकर 44,900 रु पर पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट वाले सोने का रेट भी इतना ही महंगा हुआ है। कल के मुकाबले 24 कैरेट सोने के रेट 100 रु बढ़ कर 45,900 रु पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी भी सोने के साथ महंगी हो रही है। मगर आज चांदी सस्ती हुई है। चांदी की कीमतों में 100 रु की कमी आई है। इससे चांदी का ताजा रेट प्रति किलो 71500 रु पर आ गया है। आप ताजा रेट चेक करने के लिए हमारी वेबसाइट पर (https://www.goodreturns.in/gold-rates/) जा सकते हैं।
काफी सस्ता हुआ सोना
अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो यह काफी सस्ता हो चुका है। पिछले साल 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सर्राफा बाजार में इस समय सोने का रेट 47500 रु पर है। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों में सोने चांदी के रेट अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर के रेट जरूर चेक करें।
आपका सोना कितना खरा
अगर आप अपने सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से बनाई गई एक ऐप से मदद ले सकते हैं। ये है बीआईसी केयर ऐप। इस ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच घर बैठे कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी करने की सुविधा मिलेगी।
ये होती सोने की शुद्धता
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है, यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
किस कैरेट पर कितना खरा होता है सोना
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है। इसलिए खरीदारी से पहले सोने की शुद्धता देखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications