Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर एक नागरिक को स्वास्थ और पोषण से भरपूर लाइफ देना चाहती है। प्रदेश सरकार इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है। पंजाब में इसी के तहत सितंबर के महीने को पोषण माह के तौर पर मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने हाल ही में पोषण माह के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस पोषण माह की जानकारी देते हुए बताया है कि पोषण माह के दौरान प्रदेश में सभी कुपोषण के ज्यादा शिकार और आंशिक तौर पर कुपोषण के शिकार बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देते हुए उन पर कार्य किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि इसके अलावा पोषण अभियान की पाठ राज्य की सभी दूध पिलाने वाली माताओं, गर्भवती महिलाओं, किशोर लड़कियों और 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
डॉ. बलजीत कौर की तरफ से इस बारे में आगे बताया गया है कि इस मुहिम को बड़े स्तर पर चलाने के लिए प्रदेश के कई विभागों के स्टाफ की सेवाएं ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन विभागों की सूची में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आर. बी. एस. के., सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, मंत्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टाफ के आंगणवाड़ी वर्करों, सीडीपीओज, हैल्परों काम में लिया जाएगा।
सरकार इसके अलावा कृषि सभाओं, आशा वर्करों, एन. जी. ओ, यूथ क्लब्स, एएनएमज, स्व-सहायता समूहों, सहकारी सभाओं के साथ मिलकर काम कर रही है।
मंत्री की तरफ से आगे बताया गया है कि मिशन लाइफ के द्वारा इस महीने में लोगों को पोषण की पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अनीमिया और चित साफ-सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने पर खास ध्यान दिया जायेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
