नई दिल्ली, जुलाई 29। शेयर बाजार में आजकल एक से बढ़कर एक कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं। कुछ दिन पहले जोमैटो ने लिस्ट होते ही निवेशकों को पैसा लगभग दोगुना कर दिया था। वहीं आज तत्व चिंतन के आईपीओ ने लिस्ट होते ही निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है। वहीं अगर आप भी किसी अच्छी कंपनी के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आज 5 कंपनियों के आईपीओ आपको यह मौका दे रहे हैं। आइये पहले जानते है कि तत्व चिंतन का आईपीओ किस रेट पर लिस्ट हुआ है, और बाद में जानते हैं कि आज किन 5 आईपीओ में निवेश किया जा सकता है।
95 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ तत्व चिंतन का आईपीओ
तत्व चिंतन का आईपीओ आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गया है। कपंनी का शेयर करीब 95 फीसदी ज्यादा पर लिस्ट हुआ है। इस प्रकार से निवेशकों का पैसा मिनटो में ही लगभग दोगुना हो गया है। तत्व चिंतन का आईपीओ आज सुबह बीएसई पर 2111.80 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। वहीं एनएसई पर यह 2111.85 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है।
जानिए किस रेट पर मिला था शेयर
तत्व चिंतन ने आईपीओ के दौरान प्राइस बैंड 1073 रुपये से 1083 रुपये का रखा था। वहीं बाद में तत्व चिंतन ने निवेशकों को यह शेयर 1073 रुपये पर ऐलाट किए थे। आज तत्व चिंतन के शेयर का लोअर सर्किट 1689.50 रुपये और अपर सर्किट 2534.20 रुपये का तय किया गया है। तत्व चिंतन के आईपीओ में 20 जुलाई 2021 तक निवेश किया जा सकता था। कंपनी का आईपीओ करीब 180.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
जानिए आज निवेश के लिए कौन से 5 आईपीओ में है मौका
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के आईपीओ में निवेश का मौका
ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट के आईपीओ में निवेश का मौका
रोलेक्स के आईपीओ में निवेश का मौका
रेक्स पाइप के आईपीओ में निवेश का मौका
नेटवर्क प्यूपिल के आईपीओ में निवेश का मौका
अगर आप इन 5 आईपीओ के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
