देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है। 1 दिन पहले के मुकाबले आज सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 10। देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है। 1 दिन पहले के मुकाबले आज सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने गोल्ड की कीमतों को डेढ़ साल की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अंतराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना वायदा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है दूसरी ओर चांदी में भी गिरावट जारी है।

भारतीय सर्राफा बाजार में आलम यह है कि यहां सोने और चांदी की कीमत अब तेजी से अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच रही है। सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। बात करें अगर चांदी की तो 70000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी और तो शाम को तेजी के साथ बाजार बंद हुआ।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 3,970 और चांदी 11,143रुपये मिल रहा है सस्ता
हालांकी इस तेजी के बावजूद बुधवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11,143 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
गोल्ड रेट में आज तेजी, चांदी में भी उछाल
650 रुपये तेजी होकर 52880 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 9 मार्च बुधवार को सोना 53141 पर बंद हुआ था। आज 10 मार्च को गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 911 रुपये गिरावट होकर 52230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 650 रु तेजी होकर 52880 रुपये पर बंद हुआ।
978 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ बंद हुई चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 9 मार्च बुधवार को चांदी 70834 रु पर बंद हुई थी। वहीं 10 मार्च को गुरुवार को जबकि चांदी 1,997 रुपये गिर कर 68837 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 978 रु तेजी होकर 69815 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
- देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 52021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39173 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- वहीं चांदी की कीमत 68837 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
हॉलमार्क जरुर देखें
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
