नई दिल्ली, नवंबर 28। शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी गिरावट का दौर रहा। इसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थिति तो यह रही कि एक हफ्ते में ही निवेशकों को करीब ड़ेढ लाख करोड़ रुपये (1,47,360.93 करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा है। स्थिति यह रही है कि ज्यादातर कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया है। अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डाली जाए तो केवल 1 कंपनी ने निवेशकों को नुकसान से बचाया है। वहीं बीते दिनों एनएसई के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू बाजार में लगभग 2,300.65 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।
आइये जानते हैं कि किन कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया है और किस कंपनी ने लुटने से बचाया है।
सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस ने कराया
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस ने कराया है। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में इस कंपनी ने निवेशकों का 1 हफ्ते में करीब 75,961.53 करोड़ रुपया डुबाया है। इस गिरावट के बाद अब रिलायंस का मार्केट कैप 15,68,550.17 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप एक हफ्ते में करीब 18,069.87 रुपये कम होकर 12,85,660.79 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 12,321.11 करोड़ रुपये कम होकर 5,29,236.66 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंककी मार्केट कैप 9,816.28 करोड़ रुपये कम होकर 4,01,367.04 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,514.96 करोड़ रुपये कम होक 5,29606.94 करोड़ रुपये पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंंक की मार्केट कैप 7,904.08 करोड़ रुपये कम होकर 8,52,532.36 करोड़ रुपये बची है। एसबीआई की मार्केट कैप 6,514.96 करोड़ रुपये कम होकर 4,49,755.80 करोड़ रुपये रह गई है। इस दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,166.77 करोड़ रुपये कम होकर 4,52,188.74 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 2,196.87 करोड़ रुपये कम होकर 5,63,349.75 करोड़ रुपये रह गई।
केवल इनफोसिस की मार्केट कैप बढ़ी
बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भी इनफोसिस की मार्केट कैप 294.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,48,875.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 15,68,550.17 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 12,85,660.79 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,52,532.36 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,48,875.37 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 5,63,349.75 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,29606.94 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,29,236.66 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,52,188.74 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,49,755.80 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,01,367.04 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications