मार्च महीने के लिए कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ आउटपुट का डेटा जारी कर दिया गया है। मार्च के महीने में आठ कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहा, जो फरवरी के महीने में माइनस 3.8 फीसदी रहा था।
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। मार्च महीने के लिए कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ आउटपुट का डेटा जारी कर दिया गया है। मार्च के महीने में आठ कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहा, जो फरवरी के महीने में माइनस 3.8 फीसदी रहा था। बता दें कि बीते वर्ष यानी मार्च 2020 में आठ कोर इंडस्ट्रीज के लिए ग्रोथ रेट माइनस 8.6 फीसदी रहा था। आठ कोर इंडस्ट्रीज में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, फर्टिलाइजर, इस्पात, सीमेंट और बिजली आते हैं।

मार्च के महीने में आठ कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहा जो फरवरी के महीने में माइनस 3.8 फीसदी रहा था। फरवरी 2021 में कोयला में माइनस 4.4 फीसदी, कच्चा तेल में माइनस 3.2 फीसदी , नैचुरल गैस में 1 फीसदी, पेट्रोलियम रिफाइनरी प्रोडक्ट में 10.9 फीसदी, फर्टिलाइजर में 3.7 फीसदी, इस्पात में 1.8 फीसदी, सीमेंट में 5.5 फीसदी और बिजली में 0.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। यह गिरावट सालाना आधार पर है। मतलब फरवरी 2020 के मुकाबले इसमें यह गिरावट दर्ज की गई थी।
जानिए किस सेक्टर में कितना रहा ग्रोथ
मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2021 में नैचुरल गैस में 12.3 फीसदी, स्टील में 23 फीसदी, सीमेंट में 32.5 फीसदी और इलेक्ट्रिसिटी में 21.6 फीसदी का ग्रोथ दिखा जो साल 2020 के मार्च महीने के मुकाबले है। जबकि बीते वर्ष वहीं मार्च 2020 में इन कोर सेक्टर्स का ग्रोथ रेट माइनस 15.1 फीसदी, माइनस 21.9 फीसदी, माइनस 25.1 फीसदी और माइनस 8.2 फीसदी रहा था।
मार्च के महीने में आठ कोर सेक्टर्स में कोल, क्रूड ऑयल, रिफाइनरी प्रोडक्ट और फर्टिलाइजर सेगमेंट में नेगेटिव ग्रोथ दिखा। बता दें कि वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल से मार्च ) में इन आठ कोर सेक्टर्स का ग्रोथ रेट माइनस 7 फीसदी रहा जो 2019-20 में 0.40 फीसदी रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications