Core Sector : देश के आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ जुलाई में घटकर 8 प्रतिशत रही। अगर हम जून महीने में कोर सेक्टर की ग्रोथ की बात करें तो फिर वह 8.3 प्रतिशत थी। वही अगर हम पिछले वर्ष जुलाई की बात करें तो फिर पिछले वर्ष जुलाई में कोर सेक्टर की ग्रोथ केवल 4.8 प्रतिशत थी। केंद्र सरकार का अप्रैल-जुलाई 2023 में फिस्कल डेफिसिट बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रु हो गया।

अगर हम अप्रैल महीने से जुलाई महीने तक के नंबर को देखते है तो फिर कोर सेक्टर की ग्रोथ 6.4 प्रतिशत रही। जो वर्ष की इस अवधि में 11.5 प्रतिशत थी।
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के 31 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में सीमेंट, स्टील और इलेक्ट्रिसिटी का प्रोडक्शन कमजोर रहा ।
जुलाई 2023 में कोल का प्रोडक्शन वार्षिक आधार पर 14.9 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई में नेचुरल गैस प्रोडक्शन की ग्रोथ दोगुने से अधिक बढ़कर 8.9 प्रतिशत रही। नेचुरल गैस प्रोडक्शन की ग्रोथ जून में सिर्फ 3.5 प्रतिशत थी।
जुलाई में स्टील प्रोडक्शन की ग्रोथ 13.5 प्रतिशत रही। स्टील प्रोडक्शन की ग्रोथ जून में 20.8 प्रतिशत थी यानी जुलाई में स्टील प्रोडक्शन की ग्रोथ जून के मुकाबले कम रही है।
ये तीनों सेक्टर मिलकर आठ कोर सेक्टर में 35 प्रतिशत वेटेज रखते हैं। इनके अलावा बाकी के 5 सेक्टर में गिरावट रही है।
11 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून में आईआईपी की ग्रोथ केवल 3.7 प्रतिशत रही जो पिछले तीन महीनों में सबसे कम थी। 12 सितंबर को जुलाई महीने के लिए आईआईपी का डेटा जारी होने वाले हैं।
फिस्कल डेफिसिट भी बढ़ा
सरकार का अप्रैल-जुलाई 2023 में फिस्कल डेफिसिट (वित्तीय घाटा) बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रु हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में फिस्कल डेफिसिट 4.51 लाख करोड़ रु था। 31 अगस्त को सीजीए की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 6.06 लाख करोड़ रु का आंकड़ा पूरे फाइनेशियल ईयर (2024) के फिस्कल डेफिसिट लक्ष्य का 33.9 फीसदी है। फिस्कल डेफिसिट पूरे फाइनेशियल ईयर (2024) के लिए 17.87 लाख करोड़ रु रहने का अनुमान जताया गया है।
कितनी रही भारत की जीडीपी ग्रोथ
चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी काफी तेज उछाल हुआ है। जारी आकंड़ों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी बढ़ी है। एनएसओ की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गये हैं।
यह भी पढ़ें : Business Idea : कम लागत में शुरू हो जाएगा टेंट हाउस का बिजनेस, जानिए कैसे शुरू करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications