Success Story : देश में काफी अधिक मात्रा में दूध की खपत होती है। देश ने वर्ष 2022 में लगभग 20 करोड़ टन से ज्यादा दूध की खपत की है। कई सारे लोग है जो कोल्ड स्टोर में कुछ दिन पहले से रखा दूध ही उपयोग करते हैं। बड़े शहरों में ताजा दूध हासिल करना काफी परेशानी वाला काम होता है। इसी परेशानी ने कंट्री डिलाइट को जन्म दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंट्री डिलाइट का दावा है कि कंपनी लोगों तक हर सुबह ताजा दूध पहुंचाती हैं। कंपनी को एक महीने में दूध के लिए लगभग 30 लाख ऑर्डर मिलते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंट्री डिलाइट का कारोबार कितना हिट हो चुका है।

कंपनी के पास आज 15 लाख लोगों का ग्राहक आधार है। कभी इसके संस्थापकों ने खुद घर-घर जाकर दूध की डिलीवरी की थी और आज इस कंपनी की वैल्यू करीब 5000 करोड़ रु से अधिक हो गई है।
कंट्री डिलाइट के सह-संस्थापक चक्रधर गडे आईआईएम इंदौर के एल्युमीनाई हैं। वे एक इंजीनियर भी हैं और कारोबार में उतरने से पहले वे वह इन्फोसिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं।
उन्होंने आईआईएम से पढ़ाई की इसके बाद उन्होंने कुछ दिन नौकरी की लेकिन उनको बेहद जल्द ही समझ आ गया था कि वे नौकरी के लिए नहीं बने है और उन्होंने बिजनेस करने का निर्णय लिया। वे खुद दूध में मिलावट की समस्या से काफी परेशान थे और उन्हें इस मार्केट में काफी क्षमता दिखी।
उन्होंने ताजा दूध लोगों तक पहुंचाने के सेक्टर में कदम रखने का निर्णय लिया। इस तरह वर्ष 2015 में कंट्री डिलाइट की नींव रखी गई। इसके बाद आईआईएम इंदौर के उनके क्लासमेट नितिन कौशल उनका साथ दिया। दोनों ने मिलकर कंपनी की स्थापना की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वक्त ऐसा था जब ग्राहकों के फीडबैक के लिए दोनों ही संस्थापका खुद भी सुबह सुबह लोगों के घर दूध पहुंचाने पहुंच जाते थे। दोनों ने दूध देने वाले 50 पशुओं से कंपनी की शुरुआत की और आज इनके पास करीब 5 हजार पशु हैं।
पहले कंपनी ने केवल दूध बेचने से शुरुआत की थी लेकिन अब कंट्री डिलाइट घी, ही, अंडे और ब्रेड भी बेच रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपने पोर्टफोलियो में फल और सब्जियां भी रखने का प्लान कर रही है। कम दाम और हाई क्वालिटी के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications