नई दिल्ली, जुलाई 27। विश्व की सबसे अमीर परिवार वॉल्टन फैमिली के लिए मंगलवार का दिन ठीक नही रहा। वॉलमार्ट इंक ने इस साल दूसरी बार अपनी कमाई के अनुमान में कटौती की है। वाल्टन परिवार की नेटवर्थ एक ही बार में 11.4 बिलियन डॉलर कम हो गई है। दुनिया की इस दिग्गज रिटेल कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आई है। वॉलमार्ट में इस परिवार की अब भी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वर्ष 1962 में वॉलमार्ट की स्थापना सैम वॉल्टन ने की थी।
वॉल्टन परिवार तीन लोग दुनिया के रईस की लिस्ट में टॉप बीस में
वॉल्टन परिवार के तीन लोग ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार दुनिया के रईस की लिस्ट में टॉप बीस में हैं। बहन एलिस वॉल्टन 55.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 20वें नंबर पर रॉब वॉल्टन 57.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 19वें और जिम वॉल्टन 57.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। उनके बेटे लुकास वॉल्टन की नेटवर्थ 19.8 अरब डॉलर साथ ही पत्नी क्रिस्टी वॉल्टन की नेटवर्थ 9.00 अरब डॉलर है।
नेटवर्थ अंबानी से भी दोगुना है
199.3 अरब डॉलर वॉल्टन फैमिली की कुल नेटवर्थ रह गई है। इस वर्ष इसमें 11 प्रतिशत गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद भी वॉल्टन फैमिली की नेटवर्थ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी और से भी बहुत ज्यादा है। दुनिया के सभी टॉप अमीरों की नेटवर्थ में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ 233 अरब डॉलर रह गई है।
मंगलवार को नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिली
इसी तरह ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 6.43 अरब डॉलर और फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 4.63 अरब डॉलर की कमी आई। ये दोनों दुनिया के अमीरों की लिस्ट में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ 13.8 करोड़ डॉलर बढ़ी और वह 114 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85.9 अरब डॉलर नेटवर्थ हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
