नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन का विजेता बनना निवेशकों और फाइनेंशियल एक्जेक्यूटिव के लिए काफी राहत की खबर है। हालांकि मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह इन नतीजों के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे। निवेशकों को उम्मीद है कि थोड़ी अड़चन के बाद आखिर में बाइडेन व्हाइट हाउस में दाखिल होंगे। अमेरिकी मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाइडेन मार्केट के लिए अच्छी खबर हैं।

अमेरिकी बाजार में आई तेजी
इस हफ्ते अप्रैल के बाद से प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार निवेशकों को उम्मीद थी कि बाइडेन जीतेंगे और रिपब्लिकन सीनेट पर कब्जा करेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले दिनों और हफ्तों में एसेट्स की कीमतों पर जोखिम बरकरार रहेगा। रिपब्लिकन ने पहले ही मतगणना पर कई मुकदमे दायर कर दिए हैं और ट्रम्प ने कहा कि उनका कैम्पेन और अधिक मुकदमे दर्ज करेगा। निवेशकों के मन में एक सवाल ये भी है कि बाइडेन अपनी कैबिनेट में किन लोगों को शामिल करेंगे। अधिकतर जानकार बाइडेन को मार्केट के लिए अच्छा मान रहे हैं।
कैसा रहेगा भारतीय स्टॉक मार्केट का हाल
आज रविवार है और कल यानी सोमवार को भारतीय स्टॉक मार्कट में कारोबार शुरू होगा। आने वाले हफ्ते में भारतीय स्टॉक मार्केट पर जिन फैक्टर्स का असर पड़ेगा उनमें अमेरिकी चुनाव शामिल हैं। जो बाइडेन की जीत भारतीय स्टॉक मार्केट पर असर डालेगी, मगर निवेशकों की नजर ट्रम्प की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही पर भी रहेगी। इसके अलावा ढेर सारी कंपनियों के नतीजे भी आने हैं। एक और बड़ा इवेंट है ग्लैंड फार्मा का आईपीओ, जो मार्केट पर असर डाल सकता है। इसके अलावा महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े, कोरोना के मामले जैसे अहम मुद्दे भारतीय शेयर बाजार की चाल तय करेंगे।
पिछले हफ्ते कैसा रहा माहौल
पिछले कारोबारी हफ्ते में इंडियन स्टॉक मार्केट में काफी तेजी देखी गई। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 5.75 फीसदी और निफ्टी 5.34 फीसदी ऊपर चढ़ा। पिछले सप्ताह अनुमानों से बेहतर कंपनियों के नतीजों से स्टॉक मार्केट को काफी सहारा मिला था।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
