नयी दिल्ली। कार खरीदना बहुत से लोगों का सपना होता है। मगर ये सपना हर कोई पूरा नहीं कर पाता। खास कर वे लोग जिनकी सैलेरी कम हो। मगर फाइनेंसिंग की सुविधाएं बढ़ने से अब कम सैलेरी वालों के लिए भी कार खरीदना संभव है। यदि आपकी सैलेरी 20 हजार रु भी है तो भी आप आसानी से कार खरीद सकते हैं। यहां हम सस्ती कारों की लो डाउन पेमेंट और कम ही मासिक ईएमआई की जानकारी देंगे।
ये कारें खरीदने का मौका
अगर आपकी 20 हजार रु सैलेरी है और कार खरीदना चाहते हैं तो पहले जानिए कि आपके पास कौन-कौन से अच्छे ऑप्शन हैं। जो सस्ती कारें आप कम डाउन पेमेंट और ईएमआई पर खरीद सकते हैं उनमें मारुति ऑल्टो, रेनॉल्ट क्विड और डैटसन शामिल हैं। ये कारें काफी सस्ती हैं और इनकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से भी कम है। इन कारों की ईएमआई भी काफी कम होगी।
जानिए सस्ती कारों की कीमत
मारुति ऑल्टो की गिनती भारत में मौजूद सबसे सस्ती कारों में होती है। इस कार की शुरुआती कीमत 2.95 लाख रुपये है। तीन लाख से कम कीमत वाली कारों में क्विड एसटीडी 0.8 और डैटसन रेडी-गो भी शामिल हैं। कार की कीमत कम हो तो ईएमआई भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं कितनी होगी ईएमआई।
सिर्फ 4450 रु होगी ईएमआई
बात करें मारुति ऑल्टो की तो इस कार को घर ले जाने के लिए आपको सिर्फ 25000 रु की डाउनपेमेंट देनी होगी। फिर 7 साल की अवधि का ऑप्शन चुनने पर आपकी मासिक ईएमआई 4,450 रुपये की होगी। ये ईएमआई राशि 9.75 फीसदी के ब्याज पर है। इतनी कम ईएमआई 20000 रु की सैलेरी में देना मुश्किल नहीं होगा।
ऐसे कम होगी ईएमआई
ऑल्टो की तरह आ क्विड या डैटसन की कार कम डाउनपेमेंट देकर किस्तों पर खरीद सकते हैं। लोन चुकाने के लिए आपको 7 साल तक का मिलेगा। बता दें कि कुछ कारों पर इस समय ऑफर भी मिल रहे हैं। जहां तक ईएमआई घटाने का सवाल है तो आप अधिक डाउन पेमेंट देकर या लोन अवधि घटा कर ऐसा कर सकते हैं।
सैकंड हैंड कार ऑप्शन
यदि आपकी सैलेरी कम है और आप कम पैसों में कार खरीदना चाहते हैं तो सैकंड हैंड ऑप्शन भी है। मारुति की सैकेंड हैंड कारें आप इसी के ट्रूवैल्यू प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। ट्रूवैल्यू मारुति का सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। यहां से आप अच्छी कंडीशन में कारें कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
